फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Resigned if insult to farmers was not tolerated: Abhay Chautala

किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ तो दिया इस्तीफा : अभय चौटाला

Fri, 12 Feb 2021 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Resigned if insult to farmers was not tolerated: Abhay Chautala
अभय सिंह चौटाला का स्वागत करते विनोद बादली। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। हरियाणा विधानसभा से इस्तीफा देने वाले चौधरी अभय सिंह चौटाला ने वीरवार शाम को ढांसा बॉर्डर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं हुआ तो उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दिया। विधानसभा में कांग्रेस ने भी भाजपा का समर्थन करते हुए वॉकआउट किया, जबकि वह अकेले कानून का विरोध करते हुए विधानसभा में डटे रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर भी भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया। आंदोलनस्थल पर पहुंचने पर गुलिया खाप के प्रधान विनोद बादली और बेदन ठेकेदार ने चौधरी अभय सिंह चौटाला को कृषि यंत्र देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

भाजपा-जजपा के लिए अभय चौटाला ने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर कानूनों का विरोध करे। लोगों ने जजपा और भाजपा के नेताओं के प्रवेश पर कई गांवों में प्रतिबंध लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए अभय ने कहा कि वे भाजपा के लिए काम कर रहे हैं। बेटे दीपेंद्र को राज्यसभा भेजने के लिए भाजपा का समर्थन किया। कांग्रेस ने विधानसभा में तीनों कानूनों का विरोध नहीं किया।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह किसानों की लड़ाई में लगातार मजबूती से साथ निभाएंगे। वे तीनों कानूनों को रद्द करवाने तक किसानों के बीच में रहेंगे। उन्होंने कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों से भी इस्तीफे की पेशकश करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस और निर्दलीय विधायक इस्तीफा दे तो सरकार प्रदेश में टिक नहीं पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी भी भाजपा को सहयोग कर रही है। इसका परिणाम है कि उन्होंने विधानसभा में तीनों कानूनों का विरोध करने की बजाय वॉकआउट किया। विधानसभा में वे स्वयं अकेले कानून का विरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में चंद्रा के पक्ष में वोट डालकर साबित कर दिया था कि वह भाजपा के लिए काम कर रही है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह भी अपने विधायकों का इस्तीफा दिलवाएं और किसानों के बीच जाकर मांगों को मजबूत करें। इससे पहले अभय सिंह चौटाला का ढांसा बॉर्डर पर पहुंचने पर किसानों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, बादली के पूर्व विधायक नरेश प्रधान, पूर्व विधायक बाली पहलवान ने भी किसानों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed