{"_id":"68054aedcba96bfd57098488","slug":"residents-of-sector-6-launched-a-cleanliness-drive-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-120889-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर 6 के वाशिंदों ने चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर 6 के वाशिंदों ने चलाया सफाई अभियान
Mon, 21 Apr 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
20jjrp06- सेक्टर-6 में सफाई अभियान चलाते स्थानीय निवासी व युवा। स्रोत- सेक्टरवासी
झज्जर। शहर के सेक्टर 6 निवासियों ने आरडब्ल्यूए प्रधान अरुण नांदल के नेतृत्व में सीनियर सिटीजन क्लब में सफाई अभियान चलाकर श्रमदान किया। इस सफाई अभियान में सेक्टर वासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सीनियर सिटीजन क्लब में उगी हुई झाड़ियों की कटाई करते हुए पेड़-पौधों की छटाई एवं नलाई की।
सेक्टर 6 शहर का सबसे पुराना सेक्टर है, जिसमें सुविधाओं का लंबे समय से अभाव रहा है। आरडब्ल्यूए प्रधान अरुण नांदल ने बताया कि विभाग की तरफ से पहले यहां सफाई कर्मचारी लगे हुए थे, जो पिछले दो-तीन सालों से काम पर नहीं आ रहे हैं। सफाई कर्मचारी न होने की अवस्था में पूरे सेक्टर के खाली प्लाटों में झाड़ियां उगी हुई हैं जो सेक्टर वासियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बहुत बड़ा खतरा है। प्रशासन की बेरुखी को देखते हुए सेक्टरवासियों ने स्वयं सफाई का जिम्मा उठाते हुए सेक्टर में सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर ग्रीन एंड क्लीन सेक्टर 6 क्लब की भी स्थापना की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी समय में भी सेक्टर में साफ-सफाई और पेड़ पौधे लगाकर हरियाली को बढ़ावा देना रहेगा। सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान रणवीर गुलिया एवं सचिव डॉक्टर नरेश शर्मा ने सभी बुजुर्गों के साथ मिलकर सफाई अभियान में शामिल युवाओं का उत्साहवर्धन किया। स्वच्छता अभियान उपरांत सीनियर सिटीजन क्लब के प्रधान रणबीर गुलिया व सचिव नरेश शर्मा ने युवा टीम के साथ पौधरोपण भी किया। सभी युवाओं ने सेक्टर को साफ-सुथरा एवं हरा-भरा रखने के लिए हर रविवार को श्रमदान करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।