{"_id":"68570df90d8635d22e07868b","slug":"renewing-work-of-railway-station-intensified-finishing-and-power-work-started-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-115637-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य तेज, शुरू हुआ फिनिशिंग और बिजली कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य तेज, शुरू हुआ फिनिशिंग और बिजली कार्य
Sun, 22 Jun 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 65 : रेलवे स्टेशन पर बनाई गई सड़क। संवाद
बहादुरगढ़। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 25 करोड़ की लागत से बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन को नया लुक देने का कार्य तेज हो गया है। यहां अब तक सिविल वर्क का कार्य 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। इसके अलावा इलेक्ट्रिकल्स व फिनिशिंग का काम भी शुरू हो गया है।
निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का दावा है कि दिवाली तक स्टेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। स्टेशन पर शेड निर्माण विस्तार का कार्य भी होना है। इसके लिए बेस तैयार कर दिया गया है और कार्य जल्द ही प्रोजेक्ट की ड्राइंग फाइनल होने के बाद शुरू हो जाएगा।
वर्धमान कंस्ट्रक्शन कंपनी के सिविल इंजीनियर गुलाब के अनुसार फेज वन के तहत स्टेशन पर नवीनीकरण कार्य जोर शोर से चल रहा है। अलग-अलग साइटों पर काम हो रहा है। सिविल वर्क पर 80 प्रतिशत काम हो चुका है। जहां पर सिविल वर्क हो चुका है वहां पर इलेक्ट्रिकल्स व फिनिशिंग का कार्य भी हो रहा है।
विज्ञापन
डोर विंडो, वॉल पुट्टी, ग्रेनाइट पत्थर लगाने का काम चल रहा है। टाइल लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। स्टेशन पर तीन मंजिला बिल्डिंग तो बनकर तैयार हो चुकी है। पार्किंग साइट का काम पूरा हो चुका है और कुछ हिस्से में जो सड़क बननी रह गई थी उसे भी बनाया गया है। सिविल इंजीनियर गुलाब का कहना है कि दिवाली तक कार्य पूरा होगा।
यह मिलेगी सुविधा
रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे बिजली, पीने का पानी, वातानुकूलित लॉबी, हाई स्पीड एस्केलेटर, एयर कॉनकोर्स और होटल जैसी सुविधाएं जोड़ने की प्लानिंग है। इसी तरह स्टेशन पर प्रवेश द्वार का चौड़ीकरण, उच्च स्तरीय प्रकाश व्यवस्था, स्टेशन वेटिंग हॉल का विस्तार, स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, अप्रोच सड़क का चौड़ीकरण, पैदल चलने वालों के लिए रास्ता, वाहन का प्रवेश-अस्तित्व, भूनिर्माण, दूसरा प्रवेश द्वार हरे पैच और स्थानीय कला को बढ़ावा देने पर काम होने हैं। प्लेटफार्मों व शेड की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।