{"_id":"600dca868ebc3e30b91cbac6","slug":"removes-large-stones-and-mud-from-tiki-border-for-march-bahadurgarh-news-rtk592415564","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर परेड के लिए टीकरी बॉर्डर से बड़े पत्थर और मिट्टी हटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर परेड के लिए टीकरी बॉर्डर से बड़े पत्थर और मिट्टी हटाई
विज्ञापन
क्रेन से टीकरी बॉर्डर से हटवाए जा रहे पत्थर। संवाद
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। गणतंत्र दिवस पर किसानों की दिल्ली में प्रस्तावित ट्रैक्टर परेड को लेकर रविवार को टीकरी बॉर्डर से रास्ता देने का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली और हरियाणा की सीमा पर दोनों तरफ लगाए गए बड़े पत्थर और उनके अंदर भरी गई मिट्टी को पूरी तरह से साफ कर दिया गया। क्रेन द्वारा इन पत्थरों को हटवाया गया। किसानों की ट्रैक्टर परेड शांतिप्रिय तरीके से निकाली जाए इसके लिए झज्जर के एसपी राजेश दुग्गल और द्वारका के डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने रविवार को रणनीति बनाई। साथ ही उन्होंने ढांसा बॉर्डर पर चल रहे धरने की संयुक्त रूप से आकलन भी किया। रविवार को भी पंजाब से ट्रैक्टरों के यहां आने का सिलसिला जारी रहा।
किसानों का तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर चल रहा धरना रविवार को 61वें दिन भी जारी रहा। दो महीने से अधिक समय से सील टीकरी बॉर्डर पर भी रविवार को किसानों को 26 जनवरी के लिए दिल्ली में जाने के लिए रास्ता देने का काम शुरू कर दिया गया। दिल्ली पुलिस ने दिनभर बड़े पत्थर और मिट्टी हटाने का काम बॉर्डर पर कराया।
यह रूट किसानों की ट्रैक्टर परेड के लिए तय किया
किसानों द्वारा 26 जनवरी को दिल्ली में रिंग रोड पर ट्रैक्टर परेड के किए गए एलान के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों का प्रवेश तय कर दिया है। इसके लिए एक रूट तय किया गया है। ट्रैक्टर परेड के लिए किसान टीकरी बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश करेंगे। यहां से वे नांगलोई और बापरोला होते हुए नजफगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद किसानों की ट्रैक्टर परेड ढांसा बॉर्डर से होते हुए बादली और केमएपी के जरिये बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर पर पहुंचेगा।
विज्ञापन
यात्रा के लिए झज्जर एसपी और द्वारका के डीसीपी ने की वार्ता
ट्रैक्टर परेड को लेकर न केवल दिल्ली, बल्कि हरियाणा पुलिस भी सतर्क है। रविवार को झज्जर के एसपी राजेश दुग्गल व द्वारका के डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने ढांसा बॉर्डर पर आपस में महत्वपूर्ण वार्ता की। हरियाणा और दिल्ली पुलिस की तरफ से किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर परेड निकालने के लिए कहा गया है। द्वारका के डीसीपी और झज्जर के एसपी ने किसानों की ट्रैक्टर परेड शांतिपूर्वक निकले, इसके लिए ढांसा बॉर्डर धरने का संयुक्त रूप से निरीक्षण की किया। दोनों अधिकारियों ने ट्रैक्टर परेड के लिए इंतजाम का जायजा भी लिया।
सुरक्षा के लिहाज से चप्पे-चप्पे पर तैनात है पुलिस
26 जनवरी पर ट्रैक्टर परेड को लेकर जहां दिल्ली पुलिस को चिंता सता रही है। वहीं हरियाणा पुलिस भी पल-पल की खबर ले रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मियों, सीआईएसएफ और आरएएफ कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं बहादुरगढ़ में भी हरियाणा पुलिस के कर्मचारियों के साथ चीता राइडर्स भी तैनात किए गए हैं। गुजरात, राजस्थान व पंजाब से रैपिड एक्शन फोर्स की विभिन्न कंपनियां टीकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़ में किसानों के करीब 15 किलोमीटर लंबे पड़ाव में विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद हैं। शहरी क्षेत्र में भी अर्धसैनिक बलों की गश्त बढ़ाई गई है। इनमें नया गांव चौक व बालौर चौक के पास आरएएफ पंजाब की टुकड़ी हर वक्त सतर्क रहती है। आरएएफ के ये जवान 26 नवंबर को ही पंजाब से आए किसानों के काफिले के साथ थे। आरएएफ की बाकी टुकड़ियां टीकरी बॉर्डर के निकट सेल टैक्स कार्यालय के बाहर, सेक्टर-9 मोड़ पर और कई अन्य स्थानों पर तैनात की गई हैं। शहर में भी चप्पे-चप्पे पर अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।
दिल्ली के डीसीपी से हुई मंत्रणा : एसपी
26 जनवरी को किसानों द्वारा निकाली जाने वाली ट्रैक्टर परेड को लेकर द्वारका के डीसीपी के साथ मंत्रणा की गई। शांतिपूर्वक तरीके से यात्रा निकाली जाए इसके लिए दिल्ली पुलिस की तरफ से रूट भी बनाया गया है। रविवार को ढांसा बार्डर पर चल रहे धरने का जायजा भी लिया गया।
-राजेश दुग्गल, एसपी, झज्जर।