फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Remove encroachment campaign amid protests from traders, seized goods

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़कों पर अतिक्रमण करने से बाज नहीं आए दुकानदार तो चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment campaign amid protests from traders, seized goods
बहादुरगढ़। प्रशासन, नगर परिषद और लोकनिर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने दिल्ली-रोहतक रोड पर बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दुकानदारों के विरोध के बावजूद टीम ने दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त कर लिया। सड़कों पर खडे़ आडे़ तिरछे वाहनों के पुलिस ने चालान कर दिए। टीम की सख्ती देख बाजार में खलबली मच गई और दुकानदारों ने खुद ही अपना सामान दुकानों के अंदर रख लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को एसडीएम अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में नगर परिषद और लोकनिर्माण विभाग की संयुक्त टीम रोहतक-दिल्ली रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची। टीम ने अवैध रुप से सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कराना शुरू कर दिया। नगर परिषद के कर्मी सड़क पर रखा सामान उठाकर ले जाने लगे तो दुकानदारों में खलबली मच गई। कुछ लोगों ने विरोध का प्रयास किया तो एसडीएम ने सख्ती दिखाई। उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बाद भी दुकानों के बाहर से सामान नहीं हटाया जा रहा। इस कारण यहां सड़क संकरी हो गई और लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। टीम ने सड़क के बीच में फड लगाने वालों पर भी कार्रवाई की। एसडीएम ने सख्ती दिखाते हुए कई दुकानदारों के चालान भी कटवाए ।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस ने सड़कों पर बीच में अपने वाहन खड़े करके जाने वालों पर भी कार्रवाई की। नो वेंडिग जोन में खड़े वाहनों के पुलिस ने चालान कर दिए। थाना शहर प्रभारी जयभगवान ने कहा कि पुलिस की ओर से भी विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान में गलत तरीके से वाहन चलाने व पार्क करने वाले चालकों के चालान किए जाएंगे। एसडीएम ने कहा कि नियमित रूप से ये अभियान चलता रहेगा। टीम कभी भी अभियान चला सकती है। अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने के अलावा चालान भी होगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध में बावजूद जब्त किया सामान
नगर परिषद दस्ते ने दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान को जब्त करते हुए उसे 4-5 ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरा और ले गए। अतिक्रमण हटाओ दस्ते की संयुक्त कार्रवाई से बचने को लेकर अनेक दुकानदार बाहर फुटपाथ पर रखे सामान को तुरंत अपनी दुकानों के अंदर रखते नजर आए।

लोग बोले, जारी रहना चाहिए अभियान
प्रशासन की इस कार्रवाई से रोज जाम से जूझने वाले लोग खुश थे। अग्रवाल कॉलोनी निवासी शिव कुमार, नई बस्ती अमित कुमार ने कहा कि सड़कों पर वाहन लेकर चलना तो दूर, पैदल चलना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई के बाद सड़कें खुली नजर आने लगी हैं। यह कार्रवाई लगातार जारी रहनी चाहिए।
लगातार जारी रहेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान : एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed