{"_id":"65ee18337484a32cdc00f4d6","slug":"religious-events-increase-mutual-brotherhood-june-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-106077-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आयोजन से बढ़ता है आपसी भाईचारा : जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक आयोजन से बढ़ता है आपसी भाईचारा : जून
Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 11 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भंडारा जैसे धार्मिक आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। इस तरह के धार्मिक आयोजन में समाज के सभी वर्ग एक स्थान पर बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। यह बात कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह जून ने बहादुरगढ़ हलके के मांडोठी व नूना माजरा के शिव मंदिर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कही।
मांडोठी व नूना माजरा गांव के शिव मंदिर में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहुंचे विधायक राजेंद्र सिंह जून का मंदिर कमेटी व ग्रामीणोंं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जून ने दोनों स्थानों पर हुए भंडारा कार्यक्रम में प्रसाद ग्रहण किया तथा मंदिर कमेटी व ग्रामीणोंं को बधाई दी। जून ने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में इस तरह के धार्मिक आयोजन करने की परंपरा रही है जोकि आज भी निरंतर चल रही है। भंडारा कार्यक्रम में सभी वर्ग बिना किसी भेदभाव के एक स्थान पर बैठकर एक साथ प्रसाद ग्रहण करते हैं। इससे आपसी भाईचारा व सद्भाव बढ़ता है। दोनों स्थानों पर विधायक जून का मंदिर कमेटी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।