{"_id":"60bfbf1a8ebc3e80e87216e3","slug":"relief-in-civil-hospital-bahadurgarh-news-rtk6120410154","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : नागरिक अस्पताल में सामान्य हुई सेवाएं, बढ़ने लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : नागरिक अस्पताल में सामान्य हुई सेवाएं, बढ़ने लगी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय फिर से बदल गया है। अब सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक मरीज संबंधित ओपीडी में डॉक्टर से जांच करवा सकते हैं। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए ओपीडी के समय में कुछ कमी की गई थी। कई सप्ताह से ओपीडी सुबह 8 से 11 बजे तक चल रही थी। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अस्पताल में भीड़ कम करने का यह कदम लोगों को कोरोना से बचाने के लिए उठाया गया था।
नागरिक अस्पताल की ओपीडी के समय में अब फिर बदलाव किए जाने से न केवल शहरी बल्कि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले मरीजों को भी सुविधा होगी। कई बार दूर से आने वाले मरीज परिवहन सुविधा समय पर नहीं मिलने से ओपीडी में जांच कराने से वंचित रह जाते थे। लेकिन अब दोबारा से अस्पताल में सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक ओपीडी में मरीजों की जांच शुरू होने से उन्हें काफी राहत भी मिलेगी। कोरोना महामारी से पहले नागरिक अस्पताल में हर रोज 1600 से 1800 तक मरीज जांच करवाने के लिए पहुंचते थे। लेकिन समय में बदलाव होने के कारण आधे से भी काफी कम मरीज जांच के लिए पहुंचते थे। हर रोज इस छोटी सी समयावधि में भी कई विभागों की ओपीडी खाली-खाली नजर आती थी। कुछ ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ दिखती थी। अब मंगलवार से ओपीडी का समय बदलकर सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक हो गया है, इसलिए मरीजों की भीड़ बढ़ना तय माना जा रहा है।
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर में अस्पताल में भीड़ नहीं होने देने के लिए ओपीडी के समय में कटौती की गई थी। अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देशानुसार सुबह 8 से लेकर 11 बजे तक ही ओपीडी कार्ड बनाने की सुविधा रखी थी। हालांकि इस दौरान ओपीडी का समय कम होने के चलते कुछ विभागों में मरीजों की भीड़ ज्यादा रहती थी। ओपीडी में डॉक्टर सुबह 11 बजे तक ही मरीजों को देखते थे। इसके कारण मरीजों को परेशानी होती थी। इसके बाद तो इमरजेंसी की स्थिति वाले मरीज की ही जांच होती थी। इमरजेंसी सेवाएं तो अस्पताल में 24 घंटे चलती रहीं।
विज्ञापन
इन तीन ओपीडी में रहती है सबसे ज्यादा भीड़
नागरिक अस्पताल के तीन ओपीडी में अधिक भीड़ रहती है। जिनमें नेत्र विभाग, महिला रोग विभाग और मेडिसन विभाग शामिल हैं। मेडिसन के डॉ. सुखपाल ने बताया कि अनेक प्रकार के सामान्य रोगी इस विभाग में इलाज के लिए आते हैं। जिससे भीड़ रहती है। प्रशासक डॉ. मेघा ने बताया कि उपरोक्त तीन विभागों के अतिरिक्त ऑर्थो विभाग में काफी संख्या में लोग इलाज करवाने आते हैं। दंत और ईएनटी आदि बाकी विभागों का भी अपना महत्व है।
अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों व उनके तीमारदारों से आग्रह है कि वे अस्पताल में कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। किसी भी तरह से लापरवाही न बरतें। मास्क लगाकर ही अस्पताल में आएं और अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें। भीड़ का हिस्सा न बनें। व्यवस्था सही रहेगी तो अस्पताल स्टाफ भी बेहतर सेवा दे पाएगा।
-डा. देवेंद्र मेघा, प्रशासनिक अधिकारी, नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़
अस्पतालों में ओपीडी हुई चालू, बढ़ने लगी मरीजों की संख्या
झज्जर। कोरोना की दूसरी लहर के के दौरान अस्पतालों में बंद हुई ओपीडी जिले के अस्पतालों में एक बार फिर से सामान्य रूप से चालू कर दी गई है। मंगलवार को सामान्य अस्पताल में करीब 400 मरीजों ने ओपीडी में इलाज कराया है, जबकि इससे पहले सौ के आसपास मरीजों की संख्या सामान्य अस्पताल में रहती थी।
लॉकडाउन के दौरान अस्पतालों में ओपीडी बंद कर दी गई थी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर से ओपीडी सामान्य रूप से शुरू हो गई है। सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का समय ओपीडी का रखा गया है। कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए मरीजों की जांच की जा रही है। ओपीडी में सभी चिकित्सक मरीजों की जांच के लिए बैठने लगे हैं। कोरोना की दूसरी लहर से पहले सामान्य अस्पताल में मरीजों की संख्या एक हजार के आसपास रहती थी। अबी लोगों को ओपीडी चालू होने का पता ना होने की वजह से फिलहाल अस्पताल आ रहे मरीजों की संख्या करीब चार सौ के आसपास रही।
- कोरोना काल में आपातकालीन सेवाएं थी चालू
जिले के सरकारी अस्पतालों में कोरोना काल के दौरान सीएचसी व सामान्य अस्पताल में ही आपातकालीन सेवाएं चल रही थी। मरीजों के इलाज के लिए जिले में तीन सामान्य अस्पताल व छह सीएचसी और 22 पीएचसी हैं।
सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार अस्पतालों में सामान्य रूप से ओपीडी मंगलवार से चालू हो गई है। मंगलवार को करीब 400 लोग इलाज के लिए आए हैं। अस्पताल में अब मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।
- डॉ. संजय सचदेवा, एसएमओ, सामान्य अस्पताल, झज्जर।