{"_id":"670af1b6840985d889021f24","slug":"ravanas-effigy-was-burnt-in-beri-and-dujana-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-114560-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी और दुजाना में हुआ रावण के पुतले का दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बेरी और दुजाना में हुआ रावण के पुतले का दहन
Sun, 13 Oct 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी में दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया गया। खेल स्टेडियम बेरी में रावण और दुजाना गांव में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले का दहन किया गया।
बेरी कस्बे में दशहरे उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भगवान राम व लक्ष्मण की झांकियां भी शामिल रहीं। शोभायात्रा में तीन हनुमान विशेष आकर्षण के केंद्र रह। खेल स्टेडियम में रावण को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। यह परंपरा आजादी के पहले से निभाई जा रही है। शाम छह बजे अहंकार के प्रतीक के रूप में रावण दहन हुआ।
शोभा यात्रा पंजाबियों वाले मंदिर से शुरू होकर स्वराज गंज, सुनारों वाली गली, मेन बाजार वह बेरी के खेल स्टेडियम के मैदान में पहुंची और वहा रावण का दहन किया गया। शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आस पास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग पहुंचते है। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों के साथ नाच गाकर त्योहार मनाया। वहीं महिलाओं ने भी भजन गीत गाकर नाच कर शोभायात्रा की रौनक बढ़ाई। कपिल, मोनू, जोगेंद्र ने हनुमान का रूप धारण किया। शोभा यात्रा में राम का रूप दीपेंद्र ने तो लक्ष्मण का रूप नैतिक ने किया।
विज्ञापन
इस शोभा यात्रा में चुन्नी लाल शर्मा, सतीश रेवड़ी, नारायण दास सलूजा, बसंत राठी, जितेंद्र रोहिल्ला, निक्की सचदेवा, संदीप वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा, सतेंद्र, सुमित, अमित कौशिक, रोहित धमीजा, चरणजीत सलूजा, हिमांशु, तनिश, रौनक, मनीष मौजूद रहे।
वहीं, गांव दुजाना में विजयदशमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया, जिसमें राम, लक्ष्मण, सीता की मनमोहक झांकियां और शिव गणेश पार्वती की झांकियां वीर बजरंगबली मुकुट धारी बहुत ही आकर्षण का केंद्र रही। रावण, कुंभकरण, मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। मनीष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष गांव में दशहरा पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया और गांव में शोभा यात्रा निकाली गई। मुख्य रूप से मनीष शर्मा नंबरदार पूर्व चेयरमैन, सीताराम शर्मा नंबरदार,वेद प्रकाश लंबरदार, लक्ष्मण नंबरदार ,सुनील कुमार सरपंच प्रतिनिधि, नरेश कुमार वर्मा ,हरीश कुमार, करतार सिंह उपस्थित रहे।