फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rationing will start again from tomorrow, people will face problems

Jhajjar-Bahadurgarh News: कल से फिर शुरू होगी राशनिंग, लोगों को होगी परेशानी

Thu, 19 Sep 2024 04:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 19 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Rationing will start again from tomorrow, people will face problems
रेवाड़ी। हथिनी कुंड बैराज में पानी कम होने के कारण इस बार शहरवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ेगा। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल 20 सितंबर तक ही नियमित पानी दिया जाएगा। इसके बाद फिर से राशनिंग शुरू कर दी जाएगी। नहर में जब तक पानी नहीं आएगा, तब तक पानी की राशनिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन


शहर में पेयजल की आपूर्ति नहरी पानी पर निर्भर है। नहरी पानी का शेड्यूल 16-24 का है। यानी 16 दिन नहर में पानी आता है और 24 दिनों तक बंद रहता है। मानसून सीजन से पहले शहर में हर माह पानी की राशनिंग की जा रही थी। शहरवासियों को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी की आपूर्ति की जा रही थी। मानसून के दौरान नहर में पानी आना बंद नहीं हुआ था और दो माह तक लगातार नहर में पानी आया। इससे पेयजल आपूर्ति में दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

बता दें कि पानीपत के खूबडू हैड से 13 सितंबर को जवाहर लाल नेहरू नहर में पानी छोड़ा गया था। जो रेवाड़ी 15 सितंबर को पहुंचा। दो दिनों तक टैंक भरने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग ने बुधवार से पानी की सप्लाई को नियमित किया है। अधिकारियों का कहना है कि पीछे से नहर में एक सप्ताह पानी के चलने का शेड्यूल मिला है। ऐसे में 20 सितंबर को फिर से राशनिंग शुरू करनी पड़ेगी। शहर में पानी की समस्या न हो सभी टैंको का पुल भर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर महीने रहती है पानी की समस्या:
शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए कालाका में 5 और लिसाना में तीन वाटर टैंक बनाए गए हैं। इन टैंकों में नहरी पानी को स्टोर किया जाता है। यहां पर पानी को एकत्रित कर उसे बूस्टिंग स्टेशनों के माध्यम से कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति की जाती है। कालाका में एक वाटर टैंक और बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही है। जमीन नहीं मिलने के कारण वाटर टैंक का निर्माण नहीं हो पा रहा है। टैंक के लिए कम से 50 एकड़ जमीन की जरूरत है। विभाग के लगातार प्रयास के बाद भी कोई गांव जमीन देने को तैयार नहीं हो रहा है।


आबादी के हिसाब से स्टोरेज क्षमता कम:
शहर में प्रतिदिन करीब 27.82 मिलियन लीटर पानी की खपत होती है। लिसाना वाटर वर्क्स से प्रतिदिन 5.32 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है। कालाका वाटर वर्क्स से प्रतिदिन 22.5 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति है। जनस्वास्थ्य विभाग के पास स्टोरेज क्षमता कम होने के कारण शहर को पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही। विभाग के शहर में 35 हजार के करीब रजिस्टर्ड उपभोक्ता हैं। इसके अलावा कई नई कॉलोनियों में भी काफी कनेक्शन किए जा चुके हैं, जो बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। विभाग की ओर से इन कनेक्शनों को भी नियमित किया जा रहा है। शहर की आबादी बढ़ने के साथ टैंकों की स्टोरेज क्षमता कम पड़ने लगी है।


-------------------------
वर्जन :

जवाहर लाल नेहरू नहर में 20 सितंबर तक पानी आएगा। इसके बाद फिर से पानी की राशनिंग शुरू की जाएगी। नहरी पानी का शेड्यूल अभी नहीं आया है। आने के बाद बता दिया जाएगा।
- हेमंत कुमार, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed