{"_id":"589b7dad4f1c1ba320378715","slug":"raswal-chok-jhajhar-jaat-reservation-jhajhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 वाहनों में पहुंची दलाल खाप तो धरनारत जाटों में आया जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 वाहनों में पहुंची दलाल खाप तो धरनारत जाटों में आया जोश
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Thu, 09 Feb 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
jaat Resevervation
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशलवाला चौक पर धरनारत जाटों में उस समय जोश आ गया जब बुधवार को करीब 200 वाहनों में दलाल खाप के लोग पहुंचे। दलाल खाप के प्रधान भूप सिंह दलाल के नेतृत्व में पहुंचे लोग ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकरते हुए काफिले में पहुंचे। खाप नेता भूप सिंह दलाल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि अगर अनशन की जरूरत पड़ी तो वे पीछे नहीं हटेंगे। वह अभी बोल ही रहे थे कि 5 अन्य खाप प्रधान ने भी अनशन के लिए अपनी सहमति जता दी।
उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में सांड के खेल को मंजूरी दिलाने के रातों-रात बिल लाया जा सकता है, पटेलों के मुकदमें गुजरात में वापस लेने के लिए कानून बनाया जा सकता है तो फिर जाटों के बच्चों ने क्या गुनाह किया है कि उन्हें जेलों से रिहा नहीं किया जा रहा।
शांति की होती रही अपील
धरने को संबोधित करने वाला हर वक्ता मंच से बार-बार शांति की अपील करते हुए नजर आया। वहीं, धरने के दौरान बुधवार को महिलाएं भी काफी तादाद में मौजूद रहीं। ऐसा भी वक्त आया जब महिलाओं ने मंच से संबोधन भी दिया तो पंडाल में मौजूद महिलाओं ने देशभक्ति गीतों से समां बांधा।
विज्ञापन
इन्होंने दिया समर्थन
दलाल खाप-84 के प्रधान भूप सिंह दलाल, मास्टर साहब सिंह प्रधान-14 छारा, रमेश दलाल जाखौदा, कैप्टन मान सिंह दलाल प्रवक्ता, संजय दलाल, धन्ना पहलवान छारा, पूर्व विधायक उदय सिंह दलाल, देशवाल खाप के प्रधान उमेद सिंह, अहलावल खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत, इनेलो नेत्री बबीता पूनियां, सविता झाड़ली जिलाध्यक्ष कांग्रेस, अनूप मलवा प्रधान सरपंच एसोसिएशन बहादुरगढ़, डॉ. अनिल असद खेड़ा हरिजन सैल प्रधान, कादियान खाप के केदार कादियान, सांगवान खाप के प्रवक्ता राजेंद्र सांगवान, पूर्व पार्षद सतीश छिक्कारा, नौगाम प्रधान भूपसिंह जून, राठी खाप का प्रधान तस्वीर राठी, महरौली 360 के गोवर्धन, पूर्व सरपंच टैणी प्रधान मांडोठी, बुल्लड़ पहलवान मांडोठी ने अपना समर्थन दिया।
पुलिस ने किया शहर में फ्लैग मार्च
बुधवार को झज्जर पुलिस द्वारा जिला में शांति भाईचारा एवं सुरक्षा का संदेश तथा शरारती असामाजिक तत्वों को शांति भंग करने की हल्की सी कोशिश करने पर कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी देने को फ्लैग मार्च किया गया। पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन के आदेशानुसार झज्जर के शहरी इलाका में जिला पुलिस व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व कर रहे झज्जर के डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि एसपी बी सतीश बालन के आदेशानुसार आम जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस की व अर्ध सैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों द्वारा झज्जर शहर के अलग अलग इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आमजन को शांति एवं सुरक्षा का विश्वास दिलाने व पुलिस की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जिला पुलिस व अर्धसैनिक बल की सशस्त्र टुकड़ियों सहित थाना प्रबंधक झज्जर व सीआईए झज्जर की टीमों सहित लगभग 250 पुलिस के सशस्त्र जवानों ने झज्जर शहर के अलग अलग एरिया से होते हुए फ्लैग मार्च किया गया।