फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   rape, molestration, baba, lady, police crime in jhajjar

बाबा ने झांसा देकर संतान सुख न होने से परेशान महिला के साथ किया दुष्कर्म

Sun, 01 May 2016 01:25 AM IST
jhajjar
jhajjar Updated Sun, 01 May 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
रोहतक के गांव की एक महिला ने यहां गांव न्यौला स्थित एक आश्रम के बाबा पर संतान सुख देने का उपाय करने के बहाने दूध में नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जिला महिला थाने में बाबा और आश्रम की एक सेविका के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने शनिवार देर शाम बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि शादी के पांच साल बीतने पर भी संतान न होने पर पति-पत्नी चिंतित थे। करीब दो साल पहले किसी ने उन्हें बताया कि न्यौला स्थित बाबा सच्चा साहिब आश्रम में रहने वाले बाबा रणबीर दास के आशीर्वाद से संतान सुख मिलता है।
विज्ञापन


वह पति के साथ बाबा के आश्रम में गई और उन्हें अपनी पीड़ा बताई। बाबा के आश्रम में आने-जाने के दौरान ही उनकी मुलाकात एक सेविका से हुई। सेविका ने उससे कहा कि वह तन-मन-धन बाबा को अर्पण कर दे तो मुराद जरूर पूरी होगी। बाबा ने उसे एक ताबीज भी पहनने को दिया। तीन अप्रैल को रात करीब दस बजे पति-पत्नी फिर बाबा के आश्रम में पहुंचे। अगले दिन जब वेे घर लौटने लगे तो सेविका ने उनसे कहा कि आज रात आश्रम में रुकना होगा क्योंकि बाबा रात में भभूत देंगे। यह बात सुनकर वे आश्रम में ही रुक गए। रात को बाबा ने खुद पति-पत्नी कोे दूध पिलाया और एक-एक पुड़िया दवाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि रात को उसका पति कमरे से बाहर सो गया और वह आश्रम में रहने वाली सेविका के साथ कमरे में सोई। रात के समय बाबा रणबीर दास अचानक कमरे उसके कमरे में आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो उसने कहा कि बच्चा चाहती हो तो सब कुछ करना पड़ेगा। बाबा उसके साथ मुंह काला करने लगा तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। इस पर बाबा ने उसे धमकी दी  कि चुप न रही तो तेरे पति को खत्म कर दिया जाएगा।

उसने घर आने के बाद भी डर के मारे पति को यह बात नहीं बताई लेकिन उसकी आत्मा उसको कचोटती रही। जब रहा नहीं गया तो उसने हिम्मत कर पति को सारी बात बताई। इसके बाद पति ने महिला पुलिस थाने में बाबा और सेविका के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। शुक्रवार को एसपी को इस संबंध में शिकायत दिए जाने के बाद उनके आदेश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। देर शाम पुलिस ने बाबा रणबीर दास को गिरफ्त में ले लिया। महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि बाबा को कल अदालत में पेश किया जाएगा।


मिल रही है धमकी
महिला के पति ने बताया कि पुलिस में रिपोर्ट देने के बाद भी तुरंत कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस कारण उसके पास बार-बार धमकी भरे फोन आते हैं और शिकायत वापस लेने के लिए कहा जा रहा है। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित दंपति एसपी से मिला और कार्रवाई की मांग की। तब जाकर हरकत में आई पुलिस ने शनिवार को बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed