फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   rape

ड्यूटी से घर लौट रही महिला के साथ दुराचार

Mon, 15 Jun 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Jun 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन

ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला को घर छोड़ने के बहाने दो जानकार युवकों ने उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता ने अपने पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस स्टेशन तक मामला जा पहुंचा।

विज्ञापन


थाना शहर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। लाइन पार निवासी एक महिला दिल्ली में नौकरी करती है। दो रोज पूर्व वह दिल्ली से अपने घर बहादुरगढ़ लौट रही थी।
विज्ञापन


वह बस अड्डे के नजदीक पहुंची तो वहां बाइक सवार दो युवक पहले से ही थे। वह जब अपने घर जाने लगी तो उन्होंने उसे घर छोड़ने की बात कही, लेकिन वे घर छोड़ने के बजाय रोहतक रोड स्थित अपने एक कार्यालय में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उन्होंने उसके साथ दुराचार किया। यही नहीं बाद में वे घनी सुबह उसे उसके घर के नजदीक छोड़कर भाग हो गए। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति घर पर नहीं था। पति के आने पर उसे आपबीती सुनाई, जिसके बाद शिकायत दी गई। पुलिस ने पीड़िता और आरोपियों की मेडिकल जांच कराई है।


थाना शहर प्रबंधक जितेंद्र कुमार के अनुसार पीड़िता के बयान पर ललित और मनोज नामक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला जांच अधिकारी नीलम ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed