{"_id":"60a2b9388ebc3e5fbb30fcc5","slug":"rape-case-in-bhadurgarh-bahadurgarh-news-rtk608917351","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुमन हुड्डा समेत तीन किसान नेताओं से पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुमन हुड्डा समेत तीन किसान नेताओं से पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पश्चिमी बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले की जांच कर रहे पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सोमवार को तीन किसान नेताओं से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तीनों से किए गए सवालों के जवाबों से निष्कर्ष निकला कि उन्होंने युवती से छेड़छाड़ होने की बात सुनी थी।
एसआईटी ने सोमवार को कीर्ति किसान यूनियन के नेता अमरजीत सिंह हनी, किसान नेता भूपेंद्र सिंह और भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की महिला प्रकोष्ठ की नेता सुमन हुड्डा को नोटिस भेजकर मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था। डीएसपी पवन कुमार वत्स की अगुवाई में एसआईटी ने तीनों से पूछताछ की। सभी से 25 से अधिक सवाल पूछे गए। अलग-अलग बैठाकर भी पूछताछ हुई। सूत्रों ने बताया कि इनके जवाबों से यह बात तो निकलकर आई कि युवती प्रकरण में कुछ न कुछ तथ्यों की जानकारी सभी को थी।
सोमवार को तीन लोगों से पूछताछ से पहले इस केस में पुलिस ने 9 लोगों से पूछताछ की। अब तक कुल 12 लोगों से पूछताछ हो चुकी है। जांच में योगेंद्र यादव को भी शामिल किया गया। उनसे पूछताछ भी हुई थी। हालांकि अब तक पूछताछ से लगता है कि केस में आरोपी चार पुरुष और दो महिलाओं में से दो पुरुषों को छोड़ दें तो बाकी चार की भूमिका गलत नहीं रही। यहां तक कि दोनों महिलाओं ने तो युवती की मदद भी की। अभी आरोपियों में से किसी को गिरफ्तार भी नहीं किया जा सका है। पुलिस की टीमों ने उनको पकड़ने के लिए कई जगह कार्रवाई की है। पुलिस चार आरोपियों को जांच में पुख्ता सुबूत मिलने के बाद ही गिरफ्तार करना चाहती है। वहीं पीड़िता के संपर्क में आए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। हरियाणा निवासी दो महिला आरोपियों योगिता व कविता से पुलिस दो-दो बार पूछताछ कर चुकी है। पहले इनसे अलग-अलग पूछताछ की और फिर आमने सामने बैठाकर क्रास सवाल किए गए। बताया गया है कि योगिता ने आपबीती सुनाती पीड़िता का वीडियो भी बनाया था। पुलिस पीड़ित (अब मृतक) युवती के पिता के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
किसान आंदोलन में शामिल रही पश्चिमी बंगाल की युवती के केस में अब तक 12 लोगों से पूछताछ हुई है। सोमवार को तीन किसान नेताओं के पूछताछ की गई। जिनसे पूछताछ हो चुकी है, उन सभी से या कम लोगों से फिर भी पूछताछ की जा सकती है। सभी लोगों के जवाबों को रिकॉर्ड पर लिया जा चुका है। जिनकी समीक्षा की जाएगी। पुख्ता होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
--विजय कुमार, एसएचओ, शहर थाना बहादुरगढ़