{"_id":"6564f09fdcc40092280d9ef4","slug":"ranbir-rathi-will-remain-the-head-of-rathi-khap-jhjhar-news-c-200-1-bgh1002-3869-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रणबीर राठी बने रहेंगे राठी खाप के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रणबीर राठी बने रहेंगे राठी खाप के प्रधान
Tue, 28 Nov 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 28 Nov 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रूप गार्डन में सोमवार को राठी खाप (गोत्र) के 6 गांवों की बैठक का आयोजन हसनपुर-परनाला के इंद्राज राठी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें परनाला-हसनपुर के रणबीर राठी को प्रधान बनाए रखने का निर्णय लिया गया। अशोक राठी को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
विदित है कि बीते दिनों निजी कारणों से रणबीर राठी पदमुक्त करने का अनुरोध किया था। जिसे समाज के मौजिज लोगों ने सोमवार को खारिज कर दिया। सोमवार को आयोजित राठी खाप के 6 गांवों के प्रतिनिधियों ने परनाला-हसनपुर के रणबीर राठी की सरदारी को बरकरार रखते हुए प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी। जबकि अशोक परनाला को प्रवक्ता बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने सभी सदस्यों को मिलकर खाप के हित में आगे आकर काम करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही एक सुर में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में गांव सराय औरंगाबाद से बलजीत राठी, मास्टर आजाद सिंह, सरपंच राकेश राठी, हवा सिंह, परनाला से सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी, ओमप्रकाश फौजी, डॉ. सुखबीर, जगबीर, रामनिवास, दलबीर, भगवाना, सतीश हसनपुर, प्रह्लाद सिंह, गांव सांखोल से मास्टर राज सिंह, अजीत राठी, सुमेर सिंह, हुकम नंबरदार, अनिल राठी, सुरेंद्र काला, सुनेश, जस्सू, माजरी से जयपाल राठी, बालौर से सतबीर वैद्य, अनिल, बीहर सिंह, गिरधारी, धर्म सिंह, बहादुरगढ़ से जसवंत राठी, वीरेंद्र नंबरदार, पूर्व पार्षद नंदे राठी, धर्मेंद्र जेलदार, राजबीर, केवल राठी, ज्ञान राठी, नरेंद्र राठी, महेश मातू व जितेंद्र आदि मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि राठी गौत्र ने सदैव समाज में भाईचारे को बढ़ाया है। समाज की एकजुटता से हर बुराई को खत्म किया जा सकता है।
-