फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ramphal was martyred in Siachen

Jhajjar: देश की रक्षा करते सियाचीन में शहीद हुए थे रामफल, पत्नी को आज भी याद हैं चिट्ठियां

Sun, 13 Jul 2025 07:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 07:59 PM IST
सार

महार रेजिमेंट में नायक रहे सोलधा गांव के रामफल कारगिल युद्ध के दौरान सियाचीन में दुश्मनों से लोहा लेते हुए 6 जुलाई को शहीद हुए थे।

विज्ञापन
Ramphal was martyred in Siachen
रामफल, शहीद जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

महार रेजिमेंट में नायक रहे सोलधा गांव के रामफल कारगिल युद्ध के दौरान सियाचीन में दुश्मनों से लोहा लेते हुए 6 जुलाई को शहीद हुए थे। उन पर दुश्मनों ने गोला फेंका था। इस हमले में उनके पांच अन्य साथी भी वीरगति को प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

Ramphal was martyred in Siachen
शहीद जवान की गांव में लगी प्रतिमा - फोटो : संवाद

अनीता देवी अपने बलिदान पति नायक रामफल को याद कर आज भी भावुक हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को उनके पति सियाचीन में थे। उनके साथ पांच अन्य जवान भी थे। वह दुश्मनों का मुकाबला करते हुए आगे बढ़ रहे थे। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही थी। इस दौरान बम का गोला जवानों पर गिरा। इस हमले में उनके पति व अन्य पांच जवान बलिदान हो गए। अनीता देवी बताती हैं कारगिल युद्ध के समय टेलीफोन नहीं होते थे। केवल चिट्ठियों से ही जानकारी मिल पाती थी। पति के शहीद होने से पहले भी कई चिट्ठियां आती थीं। ये पत्र परिवार को हौसला देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ramphal was martyred in Siachen
अनिता देवी, शहीद की पत्नी - फोटो : संवाद

बच्चों को बनाया लायक

अनीता देवी के तीन बच्चे हैं। बेटा संदीप काजला लेक्चरर है जबकि दूसरा बेटा रवि काजला पेट्रोल पंप संभालता है। बेटी सुमन काजला की शादी हो चुकी है। अनीता बताती हैं बच्चों की परवरिश में उनके नाना-नानी और मामा का पूरा साथ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed