{"_id":"6ae7ab52891c8dfd2405d878","slug":"raman-sadan-secures-first-place-in-the-36th-annual-athletics-meet-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-141996-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 36वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट में रमन सदन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 36वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट में रमन सदन प्रथम
विज्ञापन
01jjrp05- 36वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट के विजेता विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल
- फोटो : samvad
झज्जर। एचडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय साल्हावास में हरियाणा दिवस पर 36वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हाल ही में एचसीएस अधिकारी बने विद्यालय के पूर्व छात्र रजत फौगाट रहे।
नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता देव सुधराणा, उनकी माता डॉ. सुमन देवी और शारीरिक प्राध्यापक जयप्रकाश जाखड़ विशिष्ट अतिथि रहे।
प्रतियोगिता में रमन सदन ने 241 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। अटल सदन 174 अंकों के साथ दूसरे, कलाम सदन 169 अंकों के साथ तीसरे और पटेल सदन 155 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विभिन्न आयु वर्गों में माहिर, जीविका, दीपेंद्र, जानवी, दक्षित, यशा, अभिमन्यु, साक्षी, दीपांशु और प्रांजल को बेस्ट एथलीट चुना गया। विद्यार्थियों ने दौड़, शॉटपुट और हाई जंप सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि रजत फौगाट ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निदेशक रमेश गुलिया ने खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम बताया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।