फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ram devotees will go from door to door to invite the consecration of Shri Ram temple.

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण देने घर-घर जाएंगे रामभक्त

Mon, 04 Dec 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 04 Dec 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Ram devotees will go from door to door to invite the consecration of Shri Ram temple.
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 के नजदीक स्थित सेंट एंथोनी स्कूल में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में 22 सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित्त बैठक की। इसमें पूरे जिले से 96 लोगों की सहभागिता रही। बैठक में अयोध्या से आए निमंत्रण के अक्षत को घर-घर पहुंचाने की योजना बनी।
विज्ञापन

22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर, गांव के प्रत्येक मंदिर में भव्य कार्यक्रम भी होंगे। इसकी योजना रचना के लिए जिले की 10 इकाइयों के संयोजक और सह संयोजक तय किए गए। जिसकी जानकारी जिला संयोजक हरिज्ञान व सह संयोजक गुरुदास ने सांझा की। इस कार्यक्रम में विक्रांत सह प्रांत प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, यशपाल गांधी प्रांत कोषाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद, सुरेंद्र कुमार सह संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झज्जर मौजूद रहे। बहादुरगढ़ शहर में 10 दिसंबर को अयोध्या से आए अक्षत की स्वागत हेतु भव्य कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में सतीश छिकारा प्रांत किसान संघ अध्यक्ष, बलबीर सिंह प्रांत सचिव लघु उद्योग भारती हरियाणा व अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



-फोटो 53 : कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी।



------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed