फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rally of Union Home Minister Amit Shah in Jhajjar, BJP preparing to break stronghold of Congress

झज्जर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित की रैली: बोले- इंडी के पास पीएम पद के लिए कोई चेहरा नहीं

Mon, 20 May 2024 05:17 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 May 2024 05:17 PM IST
सार

झज्जर के महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में महा विजय संकल्प रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद कांग्रेस को कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी होगी।

विज्ञापन
Rally of Union Home Minister Amit Shah in Jhajjar, BJP preparing to break stronghold of Congress
संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार दोपहर कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले झज्जर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस चुनाव से पहले कांग्रेस ने भारत जोड़ों यात्रा शुरू की थी, लेकिन चार जून के बाद उनको कांग्रेस ढूंढो यात्रा निकालनी पडे़गी।

विज्ञापन

विज्ञापन

वह सोमवार को महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में महा विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के शहजादे विदेश में छुट्टी मनाने के लिए चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि चार चरण में भाजपा आगे चल रही है। अब तक हुए चार चरण में बीजेपी को 270 सीटें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


4 जून को भाजपा 400 पार करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई परिवारवाद के खिलाफ है। हमारी पार्टी 400 से ज्यादा सीट जीतने जा रही है। देश में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा। कांग्रेस इस बार 40 सीट भी नहीं जीत पाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। पीएम मोदी पर आज तक एक भी दाग नहीं है। पीएम मोदी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारा एक भी सांसद रहेगा, कोई आरक्षण को हाथ नहीं लगा सकता।

देश की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन के पास पीएम का कोई चेहरा नहीं है। कोरोना में पीएम मोदी ने शानदार काम किया जबकि कांग्रेस ने इस देश को बांटने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण छीनना चाहती है और यह आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देना चाहती है। हरियाणा का जवान आज सीमा पर खड़ा है। हरियाणा के खिलाड़ियों का खेल में शानदार योगदान रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में घोटाले किए जबकि हमने देश को एक पारदर्शिता सरकार दी है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। हमारी सरकार हर वर्ग के लिए काम करती है। हमारी सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान का सम्मान करने की बात कहती है। पीओके भारत का अभिन्न अंग है। हम पीओके को वापस लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का निर्माण का विरोध किया। कांग्रेस ने देश को बांटने का काम किया, कांग्रेस ने हेलीकॉप्टर-एयरपोर्ट घोटाला किया।

कांग्रेस घोटालों की सरकार रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति करती है। बीजेपी सरकार ने किसानों के हित में काम किया। हमारी सरकार ने देश को आगे ले जाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी राहुल गांधी को पीएम बनाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed