{"_id":"65a983fcafa4d640c3060b96","slug":"rakhi-and-dikshu-won-in-science-manoj-and-pawan-won-in-geography-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-4991-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मनोविज्ञान में राखी और दीक्षु, भूगोल में मनोज व पवन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मनोविज्ञान में राखी और दीक्षु, भूगोल में मनोज व पवन ने मारी बाजी
Fri, 19 Jan 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 19 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन करती प्राचार्या व अन्य।
बहादुरगढ़। बालौर रोड पर स्थित राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. दर्शना देवी की अध्यक्षता में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संयोजक डॉ. राजीव दहिया के निर्देशन में कला और विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने विशेष रुचि दिखाते हुए प्रदर्शनी में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय अलेवा की प्राचार्या डॉ. वीना बहल ने बतौर निर्णायक के रूप में शिरकत की।
इस विज्ञान प्रदर्शनी में जंतु विज्ञान में अमित और सपना, मनोविज्ञान में राखी और दीक्षु, भौतिक विज्ञान में साहिल और अनुज, भूगोल में मनोज और पवन, कंप्यूटर साइंस में पलक और सनी, रसायन विज्ञान में वंदना और अंजलि, वनस्पति विज्ञान में पलक और अंजलि प्रथम रहे। इस मौके पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि आज का युग विज्ञान का युग है और विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि, जागरूकता और अनुसंधान की प्रवृत्ति का विकास संभव है। डॉ. वीना बहल ने विद्यार्थियों के प्रयासों और प्रदर्शनी में उनकी भागीदारी की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. अमित छिकारा, डॉ. विकास शौकीन, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. शशि रापड़िया समेत अन्य मौजूद रहे।