{"_id":"65f75d09731dd74e550c96b7","slug":"rakesh-will-go-to-conquer-mount-everest-and-mount-lohatse-on-april-12-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108770-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: माउंट एवरेस्ट और माउंट लोहतसे फतह करने 12 अप्रैल को जाएगा राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: माउंट एवरेस्ट और माउंट लोहतसे फतह करने 12 अप्रैल को जाएगा राकेश
Mon, 18 Mar 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
17jjrp07 बेरी। क्षेत्र के गांव सिवाना निवासी राकेश कादयान ।
बेरी। क्षेत्र के गांव सिवाना निवासी राकेश कादयान 12 अप्रैल को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) ओर माउंट लोहतसे (8516 मीटर) दोनों पर एक साथ भारत का झंडा फहराने जाएगा। राकेश ने बताया कि वह अपने देश व खाप का नाम रोशन करने के लिए इस समय प्रतिदिन लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दौड़ और एक घंटा पीटी करके अपने इस अभियान के लिए जी जान से जुटा हुआ है।
इससे पहले भी राकेश कादियान अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घंटे और 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 42 वर्ष की उम्र में भारत का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुका है। माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी के लिए इससे पहले राकेश कादयान ने देश की ऊंची चोटी माउंट सतोपंथ 7100 मीटर, माउंट नून 7135 मीटर, कांग यात्से-1 को जो 6400 मीटर ऊंची है, वहां पर तिरंगा फहराया है। अब राकेश कादयान 45 वर्ष की उम्र में सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करके देश और झज्जर जिला व जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही बन जाएगा। राकेश कादियान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में अब तक 40 स्वर्ण पदक तथा 37 रजत पदक जीत कर झज्जर का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुका है। राकेश कादयान ने बताया कि अब वह एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर अपने जिले का प्रथम पर्वतारोही बन जाएगा। राकेश कादयान ने बताया कि वह इस अभियान पर 12 अप्रैल 2024 को शुरू करके लगभग 22 मई को वापस आएगा। राकेश कादयान ने बताया कि उसके इस अभियान पर लगभग 35 से 40 लाख रुपये खर्च हो जाएगा, जो एक किसान के बेटे और ग्रुप सी कर्मचारी के लिए बहुत ज्यादा रकम है। राकेश कादयान ने विशेष करके अपनी कादियान खाप से अपील की है कि कादियान खाप अपनी खाप का बैनर उपलब्ध करवाती है तो अपनी खाप के बैनर को विश्व के सभी महाद्वीप की ऊंची चोटियों पर कादियान खाप का नाम ऊंचा करके अपने आप को गर्वित मानेगा ओर अपनी खाप व जिले का नाम रोशन करेगा।