{"_id":"6772ff86467b13f6e707f43a","slug":"rajesh-got-first-place-in-5-km-race-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111952-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 किमी दाैड़ में राजेश ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 5 किमी दाैड़ में राजेश ने पाया पहला स्थान
Tue, 31 Dec 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप
बहादुरगढ़। देश के अलग-अलग हिस्सों में हुई मैराथन में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने दमदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र के चिपलून में हुई मैराथन में बीआरजी की महिला धावक सुरभि ने दूसरा स्थान हासिल किया। मानेसर में हुई 5 किलोमीटर दौड़ में राजेश ने पहला और चंडीगढ़ में 10 किलोमीटर दौड़ 41 मिनट में पूरी कर गुलाब सिंह ने दूसरा स्थान पाया। बीआरजी के सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि मानेसर में हुई कर्मा लकेलैंड्स हाफ मैराथन में 40 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। यहां पर 5 किलोमीटर ओपन दौड़ में राजेश कुमार ने पहला, विहान छिल्लर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में महिलाओं के 45 से अधिक आयु वर्ग में कृष्णा मूर्ति ने दूसरा, पुरुषों के 45 से अधिक आयु वर्ग में राजीव कुमार ने 5 किलोमीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन वर्ग के लिए 21 किलोमीटर दौड़ में सन्नी पहले स्थान पर रहा। 55 से अधिक आयु वर्ग में 21 किलोमीटर में अशोक कुमार ने तीसरा, नीरज छिल्लर ने आठवां स्थान पाया।
महाराष्ट्र के चिपलून में बीआरजी की धावक सुरभि शर्मा ने 10 किलोमीटर में दूसरा स्थान पाया और 5 हजार नकद पुरस्कार जीता। चंडीगढ़ में निओन रन मैराथन में 10 किलोमीटर दौड़ गुलाब सिंह ने 41 मिनट में पूरी कर दूसरा स्थान पाया। 50 से अधिक आयु वर्ग में हरजीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। दीपक छिल्लर ने 5 किलोमीटर में तीसरा स्थान प्राप्त किया। धावक पूनम देशवाल, शनथ गोयल, विनीत ने सफलतापूर्वक नाइट रन पूरी की। नोएडा से ग्रेटर नोएडा 25 किलोमीटर दौड़ में पूनम, दिव्या, नीरज, गुलाब, राजेश, कौशल शर्मा, शमशेर सिंह नेे भाग लिया।