फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rajat of Sonu Akhara of Rohad won wrestling worth one lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहद के सोनू अखाड़े के रजत ने जीती एक लाख की कुश्ती

Tue, 13 Feb 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 13 Feb 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rajat of Sonu Akhara of Rohad won wrestling worth one lakh
विजेता रजत पहलवान को गदा व एक लाख रुपये भेंट करते मुख्यातिथि रविंद्र छिल्लर बराही।
बहादुरगढ़। मांडौठी गांव में हुए रुस्तम-ए-हिंद रत्नकवार पहलवान की याद में हुए दंगल में कड़े मुकाबले हुए। इसमें एक लाख की कुश्ती रजत रोहद सोनू अखाड़ा बनाम ईराम के पहलवान हुसैन के बीच हुई। रजत पहलवान ने यह कुश्ती अपने नाम की। उन्हें एक लाख रुपये का इनाम दिया गया। इस मौके पर भाजपा नेता और जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही मौजूद रहे। उन्होंने पहलवान को गदा और एक लाख का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर का आयोजन कमेटी सदस्यों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता छिल्लर ने कहा कि हार और जीत खेल का एक पहलू होता है। इसलिए हारने वाले पहलवान को निराश होने की बजाय कड़ा प्रशिक्षण लेकर भविष्य में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर खुद को सर्वश्रेष्ठ पहलवान साबित करना चाहिए। दंगल कमेटी के सदस्यों ने स्मृति चिह्न भेंट कर मुख्यातिथि रविंद्र छिल्लर का सम्मान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed