फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Raised demand for increasing night police patrolling in Bazara

Jhajjar-Bahadurgarh News: बाजाराें में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने की उठाई मांग

Wed, 14 Jun 2023 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Raised demand for increasing night police patrolling in Bazara
झज्जर। शहर में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एसपी से मिले। उन्होंने शहर में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरों को पकड़ने की मांग की। मंदिर समिति के सदस्य भी उनके साथ एसपी से मिले।
विज्ञापन

मंगलवार को व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन से मिलने लघु सचिवालय पहुंचा। उन्होंने शहर में हो रही चोरियों के बारे में विस्तार से पुलिस अधीक्षक को बताया। व्यापार मंडल के प्रधान राकेश अरोड़ा व ब्लॉक अध्यक्ष व उपाध्यक्ष मनोज गर्ग उपाध्यक्ष संजय नारंग के अलावा मंदिर के पुजारी भी साथ थे। व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि खाद बीज की दुकान पर हुई चोरी के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है लेकिन दुकान में रखे गल्ले से करीब एक लाख रुपये पुलिस ने पीड़ित प्रवीण कुमार को नहीं मिले हैं। प्रधान राकेश अरोड़ा ने बताया कि शहर में कई जगह पर नशेड़ी होने अड्डा बना रखा है पुलिस टीम वहां पर दबिश दे और बाजार को नशा मुक्त करने में शहर पुलिस सहयोग करें। इस अवसर इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कर्मवीर सिंह को मौके पर आदेश दिए कि व्यापारियों का हर तरह से सहयोग करें। वहीं उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed