{"_id":"57c723664f1c1b326d2cb0e0","slug":"raining-in-bahadurgarh-40-mm-rain-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर में 40 एमएम बरसे बदरा, हर जगह पानी ही पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर में 40 एमएम बरसे बदरा, हर जगह पानी ही पानी
ब्यूरो_अमर उजाला_झज्जर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
बस अड्डे में भरा बरसाती पानी
- फोटो : bureau
बुधवार को दिनभर में 40 एमएम बरसात हुई, जिससे हर जगह पानी ही पानी हो गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया, इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बता दें कि क्षेत्र में जुलाई माह के बाद से लगातार बारिश हो रही है। बीते दो तीन दिन से भी मौसम बदला हुआ था। मंगलवार को आसमान में घने बादल छाए थे, लेकिन बरसात नहीं हुई। मगर बुधवार को अच्छी बरसात हुई। सुबह करीब सात बजे बरसात हो गई। सुबह लगभग 15 एमएम बरसात हुई।
इसके बाद कुछ देर बरसात रुकी, लेकिन फिर से शुरू हुई। दिन में भी रुक-रुककर 25 एमएम बरसात हो गई। यानी दिनभर में कुल 40 एमएम बरसात हुई। बरसात से मौसम बिलकुल खुशनुमा हो गया। कार्यालयों में एसी, कूलर बंद हो गए।
विज्ञापन
हर जगह पानी ही पानी
बुधवार को हुई बरसात से शहर में हर जगह पानी ही पानी हो गया। तमाम मुख्य मार्गों और कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति हो गई। झज्जर चुंगी और मांडोठी बाजार में तो घुटनों तक पानी भर गया, लोगों के वाहन फंस गए। मेन बाजार, नजफगढ़ रोड, सहित अन्य बाजारों में भी जलभराव की स्थिति रही। बस अड्डा परिसर और सब्जी मंडी में तो झील जैसे हालात बन गए। बस अड्डे में यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। सबसे बुरे हालात तो महावीर पार्क में बन गए। यहां बेहद पानी भर गया। पंपसेट के जरिए पानी निकालना पड़ा।