फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rain in August broke four year record

Jhajjar-Bahadurgarh News: अगस्त में हुई बारिश ने तोड़ा चार साल का रिकाॅर्ड

Thu, 22 Aug 2024 05:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 22 Aug 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Rain in August broke four year record
बहादुरगढ़। अगस्त के महीने में अब तक हुई बारिश ने पिछले चार वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। सबसे ज्यादा 199.9 एमएम बारिश वर्ष 2021 में रिकाॅर्ड हुई थी। वर्ष 2024 के अगस्त महीने के 20 दिनों में अब तक 307 एमएम बारिश हो चुकी है। अभी महीने के 10 दिन और बाकी है। मौसम विभाग की ओर से 26 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई गई है। यदि और बारिश होती है तो यह अगस्त के महीने में कहीं ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2022 और 2023 में बेहद कम बरसात हुई थी। इस बार सीजन में जून और जुलाई के महीने में बेहद कम बारिश हुई। वर्ष 2024 के जून में 103.9 और जुलाई महीने में कुल 97.8 एमएम बारिश हुई थी। अगस्त महीने की शुरुआत से ही कभी हल्की तो कभी तेज बारिश हुई है। कुल 307 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022 और 23 में बेहद कम बारिश हुई। 2022 में अगस्त में 67 और 2023 में 70 एमएम बारिश हुई थी। अगस्त के महीने में ज्यादा बारिश होने के कारण खेतों में खड़ी किसानों की धान की फसल भी खराब हो गई है। बहादुरगढ़ के गांव डाबोदा खुर्द और छुड़ानी के अलावा रिवाड़ी खेड़ा में फसलों में बारिश का पानी जमा है।
विज्ञापन



पिछले चार वर्षों में बारिश मिलीमीटर में

वर्ष

जून

जुलाई

अगस्त में बारिश की मात्रा

2021

76.3

414.6

199.9

2022

49.2

156

67

2023

115.5

162

70

2024

103.9

97.8 एमएम में
307 एमएम 20 तारीख तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed