फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   rain fall jhajhar, jhajhar/Bahadurgarh

बरसात से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से राहत

Wed, 13 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
rain fall jhajhar,  jhajhar/Bahadurgarh
rain - फोटो : Bureau

मंगलवार को शहर में झमाझम बरसात हुर्ई। तेज बरसात से मौसम सुहावना हो गया, लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। वहीं बरसात ने लोगों की कुछ परेशानियां भी बढ़ा दी। शहर की कई कालोनियों, मार्गों में पानी भर गया। मुख्य बस अड्डे में सवारियों को भी परेशानी हुई।

विज्ञापन

जुलाई माह में मौसम पल-पल बदल रहा है। कभी तेज गर्मी पड़ती है तो कभी बरसात से मौसम में ठंडक घुल जाती है। मंगलवार को भी मौसम बदल गया। सुबह की शुरुआत तो उसी 30 डिग्री तापमान से हुई। मगर सूरज न उगने के कारण तापमान अधिक नहीं बढ़ सकता। सुबह करीब 9 बजे बरसात शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक खूब तेज झमाझम बरसात हुई। इसके बाद दिनभर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। बीच-बीच में तेज बरसात भी हुई। बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट रही। सुबह छह बजे जहां तापमान 30 डिग्री था, वह दस बजे तक तीन डिग्री नीचे 27 पर जा पहुंचा। इसके बाद 12 बजे तापमान 31 हुआ और दोपहर फिर से 27 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


जगह-जगह जलभराव
बरसात की वजह से झज्जर रोड, कोर्ट परिसर, मेन बाजार, मांडोठी बाजार, गांधी चौक, उत्तम कॉलोनी, टीचर कॉलोनी, लाइनपार व शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति हो गई। झज्जर रोड और मेन हाईवे पर पानी जमा होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। इधर, कॉलोनियों में पैदल राहगीरों को भी बेहद परेशानियां हुई। झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी में तो कीचड़ से बुरा हाल हो गया। उपभोक्ताओं और सब्जी विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवारियों को हुई बेहद परेशानी
बस अड्डे पर तो हालात काफी गंभीर हो गए। अड्डा परिस में पानी भरने से यात्रियों को बसों तक पहुंचने में बेहद दिक्कत हुई। विकास और महेंद्र आदि यात्रियों ने कहा कि हर वर्ष जब भी बरसात होती है तो बस अड्डे के हालात काफी बिगड़ जाते हैं। बाहर भीड़भाड़ होने के कारण बसें नहीं रुकती। मजबूरीवश पानी से होकर ही बसों तक पहुंचना पड़ता है। बच्चों और महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती है।


25 एमएम हुई बरसात
मंगलवार को क्षेत्र में करीब 25 एमएम बरसात हुई। इस बरसात से जहां शहरी लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे किसानों के चेहरे भी खिल गए है। यह बरसात ग्वार, ज्वार आदि फसलों के लिए बेहद लाभकारी है। बरसात के बाद पशुचारे की कमी भी नहीं रहेगी। वहीं तापमान गिरने से पशुओं के दूध में जो कमी आई है वह भी दूर हो जाएगी। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आगामी कुछ दिनों में और तेज बरसात होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed