फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rain exposed the reality of government arrangements, Beri-Baghpur road filled with water

Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने खोली सरकारी इंतजामों की पोल, बेरी-बाघपुर मार्ग पर भरा पानी

Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 12 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rain exposed the reality of government arrangements, Beri-Baghpur road filled with water
11jjrp18- बेरी-बाघपुर रोड पर जमा बारिश का पानी। संवाद
झज्जर। मानसून में बारिश के चलते शहर की काॅलोनियां ही नहीं बल्कि गांवों में खेत और मुख्य मार्गों पर जलभराव होने लगा है। शहर का महर्षि दयानंद स्टेडियम, पुराना बस अड्डा भी इससे अछूता नहीं है। यहां पर काफी पानी जमा है। इसके अलावा बेरी-बाघपुर मार्ग पर भी काफी पानी भरा हुआ है। जिला प्रशासन बार-बार पानी निकासी के दावे कर रहा है, लेकिन सच्चाई कोसों दूर है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है। वीरवार रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार को भी रुक-रुककर बारिश हुई। झज्जर में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को पूरा दिन आसमान काले बादलों से ढका रहा। बारिश के चलते शहर ही नहीं बल्कि गांव में खेतों, मुख्य रास्ते भी पानी से भरे हुए हैं, जहां पानी निकासी नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई बारिश ने सरकारी इंतजामों की पोल खोल दी है। बारिश होने के कई घंटों बाद भी बेरी-बाघपुर मार्ग पर पानी भरा हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्थानीय प्रशासन कस्बे में पानी की निकासी को लेकर कितना गंभीर है। यह सड़क गांव बाघपुर, मांगावास और खंड विकास कार्यालय से लेकर बिजली निगम कार्यालय को जोड़ती है। यहां से गुजरने वाले आमजन व स्कूली छात्र-छात्राओं को पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की इस गंदे पानी से गुजरने की मजबूरी है, क्योंकि बाघपुर, मांगावास पैदल जाने वाले लोगों को करीब 2 किलोमीटर लंबा चक्कर काट बेरी के भागलपुरी से जाना पड़ेगा। बेरी निवासी मनीष ने बताया कि बारिश होने के बाद बेरी-बाघपुर पर कई-कई फीट पानी खड़ा हो जाता है। पानी निकासी न होने से मजबूरी वश राहगीरों व छात्र-छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
बेरी अनाज मंडी की बात करें तो थोड़ी सी बारिश में ही मार्किट कमेटी कार्यालय के आगे व मंडी के अंदर पानी भर जाता है। मंडी का लेवल नीचे होने के कारण समस्या हो रही है। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में दुकान तो करोड़ों रुपये है, लेकिन सुविधा कोई नहीं है। मंडी में पानी भरने की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।



बेरी-बाघपुर मार्ग पर बारिश का पानी निकासी न होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही पंप लगाकर पानी को निकलवा दिया जाएगा।
- रेणुका नांदल, एसडीएम, बेरी



बेरी-बाघुपर मार्ग पर नाला बनाने का प्रपोजल भेज दिया है। पानी निकासी के लिए नगर पालिका की तरफ से पंप लगा दिया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभिंयता, नगर पालिका बेरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed