{"_id":"6973d47f99fa4cc0780da2bb","slug":"rain-breaks-the-rising-mercury-maximum-temperature-drops-by-7-degrees-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-120563-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने चढ़ते पारे पर लगाया ब्रेक, अधिकतम 7 डिग्री लुढ़का तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने चढ़ते पारे पर लगाया ब्रेक, अधिकतम 7 डिग्री लुढ़का तापमान
Sat, 24 Jan 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 85 : वेस्ट जुआ ड्रेन पर बारिश के बीच गुजरते वाहन चालक। संवाद
बहादुरगढ़। लगातार चढ़ते पारे से जूझ रहे लोगों को आखिरकार राहत मिली है। वीरवार देर रात शुरू हुई बारिश का दौर शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। बारिश के चलते अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं न्यूनतम तापमान 3 डिग्री गिर गया।
कृषि विभाग के रिकाॅर्ड के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक 14 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से शहर की कई निचली कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर शीतलहर चलती रही। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 24 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई है।
शुक्रवार सुबह से दोपहर तक आसमान काले बादलों से ढका रहा और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होती रही। ठंड हवा के चलने से ठंड का अहसास एक बार फिर बढ़ गया है। बीते कुछ दिनों से तेज धूप और बढ़ती गर्मी के कारण लोग परेशान थे लेकिन बारिश ने मौसम में ठंडक बढ़ा दी है। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद मानी जा रही है, क्योंकि इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और फसलों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
वहीं ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों का कहना है कि अचानक मौसम परिवर्तन से सर्दी-जुकाम और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में गर्म कपड़े पहनने और ठंडे पानी से बचने की जरूरत है। कुल मिलाकर बारिश ने गर्मी पर ब्रेक लगाते हुए मौसम को राहतभरा बना दिया है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. सुनील कौशिक ने बताया कि वीरवार रात से शुक्रवार दोपहर तक बहादुरगढ़ में 14 एमएम बारिश हुई है।
इंसेट
इन कॉलोनियों में भरा पानी
14 एमएम बारिश से शुक्रवार को शहर की कई कॉलोनियों में पानी भर गया। इनमें शहर के झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, छोटूराम नगर, सेक्टर-6, दिल्ली-रोहतक रोड पर स्थित ओमेक्स सिटी, महाबीर पार्क, झज्जर रोड सब्जी मंडी, मांडोठी बाजार शामिल हैं। इनमें एक फिट तक पानी जमा हो गया और लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। कई दुपहिया वाहन चालकों को रास्ता बदलकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। वहीं एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 स्थित 154 नंबर फैक्टरी के बाहर लगे बिजली के खंभे पर बारिश के दौरान तारों से चिंगारी निकली और लोग भयभीत हो गए। कुछ ही देर में बिजली के तार टूट गए। इससे आसपास के क्षेत्र की बिजली बाधित हो गई। हालांकि बारिश बंद होने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने तारों को ठीक करते हुए बिजली सुचारु कर दी।