फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Querrell due to Temple, Bahadurgarh

मंदिर निर्माण को लेकर अस्पताल प्रबंधन और लोगों में ठनी

Sun, 16 Oct 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sun, 16 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Querrell due to Temple, Bahadurgarh
मंदिर - फोटो : bureau
नागरिक अस्पताल में मंदिर के विस्तार को लेकर निर्माण कार्य से जुड़े लोगों और अस्पताल प्रबंधन के बीच ठन गई। कार्यदिवस की बजाय पीछे से बिना किसी अनुमति से काम होता देखकर अब प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों के साथ पुलिस को इस मामले से अवगत कराया है। साथ में अवकाश के दिन में यहां पर निगरानी रखने के लिए भी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन


अस्पताल में पुराने भवन के साथ खुले परिसर में एक पेड़ के साथ छोटा सा मंदिर कई सालों से बना हुआ है। यहां पर आसपास रहने वाले लोग पूजा-अर्चना करने के लिए आते-रहते हैं, लेकिन अब पिछले कुछ समय से कुछ कॉलोनी के लोगों ने मिलकर चंदा एकत्रित करते हुए इस छोटे से मंदिर को भव्य बनाने के लिए उसके विस्तार का काम शुरू किया था, लेकिन काम शुरू होते ही यहां पर अस्पताल प्रबंधन ने इस पर कड़ा एतराज जताते हुए काम को बीच में ही रुकवा दिया था।
विज्ञापन


प्रबंधन का तर्क है कि बिना किसी अनुमति के सरकारी जमीन पर कोई निर्माण नहीं कर सकते। ऐसे में पीछे से काम किया जाना अनुचित है, लेकिन लोगों ने अपनी श्रद्धा को देखते हुए प्रबंधन के इस कड़े रुख पर ध्यान नहीं दिया और जब-जब अस्पताल में अवकाश रहा है, उसी दिन पीछे से मंदिर के निर्माण को लेकर विस्तार किया जाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार दिन पहले जब दो दिन का लगातार अवकाश रहा और यहां ओपीडी सेवाएं बंद रहीं तो फिर से इसके विस्तार को गति दी गई, लेकिन जैसे ही ओपीडी खुली और प्रबंधन का ध्यान मंदिर की चारदीवारी की तरफ गया तो कई-कई फुट की ऊंची दीवार देखकर उनका माथा भी ठन गया। अब इसकी चारदीवारी को कुछ फुट तक के हिस्से में फिर से ढहा दिया गया। टूटी दीवारों व यहां बिखरी ईंटें देखकर हर कोई कई तरह के सवाल इसको लेकर उठाता रहा।

बढ़ा दिया था आकार
वर्षों से यहां छोटा मंदिर था और लोग पूजा अर्चना भी करते आ रहे थे, लेकिन किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया था। लेकिन दो-तीन माह से मंदिर के विस्तार को लेकर पीछे से कार्य किए जाने पर अस्पताल के अधिकारी भी उखड़ गए। एक तो मंदिर के लिए पहले से ज्यादा जगह पर उसकी नींव भर दी थी, ऊपर से बड़ के पेड़ की बड़ी टहनी भी काट दी गई थी। मना करने के बाद भी लोगों द्वारा काम को जारी रखने के बाद अब अस्पताल प्रबंधन और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में ठनती दिख रही है। निर्माण कार्य का जिम्मा कौन ले रहा है, इसको लेकर अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।


होगी कार्रवाई
अस्पताल में इस तरह से बिना किसी अनुमति के कोई निर्माण कार्य करना गलत है। मंदिर के विस्तार को लेकर अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है, साथ में पीछे से यहां पर कार्य करवाए जाने को लेकर पुलिस को भी मामले में शिकायत दी गई है। यदि कोई भी व्यक्ति यहां पर निर्माण कार्य करवाता हुआ मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, चिकित्सा अधीक्षक नागरिक अस्पताल बहादुरगढ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed