फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PWD employees continue strike regarding pending demands

Jhajjar-Bahadurgarh News: लंबित मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का धरना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
PWD employees continue strike regarding pending demands
बहादुरगढ़। लंबित मांगों को लेकर हरियाणा गर्वमेंट पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्ज यूनियन ब्रांच आईबी सिविल बहादुरगढ़ के तत्वाधान में धरना लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता ब्रांच उप-प्रधान मुकेश ने की। संचालन सचिव ईश्वर ने किया। धरने में कर्मचारियों की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ एकजुट आवाज उठाई गई। यूनियन ने साफ कर दिया कि जब तक सभी मांगों का समाधान नहीं होगा, तब तक यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा और आवश्यक हुआ तो इसे राज्यव्यापी आंदोलन का रूप भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों को काम करने के लिए बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। कार्यस्थलों पर बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, स्वच्छ शौचालय व विश्राम गृहों में बिजली, चौकीदार व सफाई कर्मियों की नियुक्ति जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं आज तक नहीं की गई हैं। विश्राम स्थलों पर भी अत्यधिक बदहाल हालात बने हुए हैं। इससे कर्मचारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धरने के दौरान यह भी प्रमुखता से उठाया गया कि कर्मचारियों की पीएफ और ईएसआई से जुड़ी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो रहा है, जिससे भविष्य सुरक्षा योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। कई वर्षों से नई भर्तियां रुकी हुई हैं, जिससे काम का दबाव अनावश्यक रूप से बढ़ रहा है। यूनियन ने प्रशासन को आगाह किया कि अगर समय रहते इन समस्याओं का हल नहीं किया गया तो यूनियन मजबूर होकर बड़े स्तर पर निर्णायक संघर्ष छेड़ने से पीछे नहीं हटेगी। धरने के दौरान जिला प्रधान नवीन और जिला सचिव देवेंद्र सहरावत ने स्पष्ट शब्दों में चेताया कि कर्मचारी अब केवल वादों से बहलने वाले नहीं हैं। अब उनकी एक ही मांग है समस्याओं का तुरंत समाधान। धरने में झज्जर ब्रांच प्रधान अमित आसौदा, वरिष्ठ उप प्रधान कृष्ण, ईश्वर, प्रदीप, सुरेंद्र, कृष्णा, राजपाल, रिंकू, अजय कुमार, जयदीप, राजपाल मौजूद रहे। सभी ने मिलकर कर्मचारियों को संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। यूनियन का स्पष्ट संदेश है कि यदि कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की गई तो आगामी समय में आंदोलन को और भी बड़ा रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन




-फोटो 59 : धरने पर बैठे पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन के कर्मचारी। संवाद



--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed