{"_id":"65f33f8cd73757da5901aece","slug":"pwd-br-started-patchwork-of-broken-roads-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108699-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने टूटी सड़कों का शुरू किया पैचवर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने टूटी सड़कों का शुरू किया पैचवर्क
Thu, 14 Mar 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। बरसात के कारण शहर की टूटी सड़कों का पैचबर्क पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने शुरू कर दिया है। इससे वाहन चालकों को राहत मिली है। सबसे ज्यादा दिक्कत सिलानी गेट के दुकानदारों को हो रही थी, क्योंकि यहां सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए थे और वाहन निकलते ही रोड पर कंपन शुरू हो जाती थी। अब पीडब्ल्यूडी ने इस पर संज्ञान लिया है।
सर्दी खत्म होने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने सिलानी गेट सहित अन्य स्थानों पर सड़कों में बने गड्ढों को तारकोल से पैचवर्क करने का काम शुरू कर दिया है। पिछले दो दिन से शहर में इन गड्ढों को तारकोल से ठीक करने का काम किया जा रहा है। इससे वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। यहां बता दे कि अमर उजाला ने अपने 23 फरवरी के अंक में दो माह से सड़क क्षतिग्रस्त, दुकानदार व ग्राहक परेशान शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। अब इस पर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर ने संज्ञान लिया है।
राहत की सांस ली
दुकानदार सुरेंद्र, सुनील, मुकेश, हरीश ने बताया कि सिलानी गेट पर पहले काफी गड्ढे सड़क में हो चुके थे। पूरी सड़क की हालत खराब थी। इस बारे में संबंधित विभाग से मांग की जा चुकी थी। अब जाकर विभाग ने संज्ञान लिया है और पैचवर्क का काम शुरू किया है। पहले जब भी तेजी से वाहन निकलता था तो रोड पर कंपन शुरू हो जाता था। दुकानों में दरार तक आ गई थी। अब जाकर विभाग ने सुध ली है और पैचवर्क का काम कराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के एक्सईएन सुमित ने कहा कि सर्दी का मौसम खत्म हो गया है। ऐसे में जहां पैचवर्क की जरूरत हैं, वहां पर कराया जा रहा है।