फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   purse stolen in bank

एसबीआई बैंक में महिला का पर्स चोरी

Tue, 17 Nov 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Tue, 17 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
purse stolen in bank
इलाके के बैंकों में ठगी व चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को भी रेलवे रोड स्थित एक बैंक में एक महिला का पर्स चोरी हो गया। महिला को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। शहर पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन

इन दिनों बैंकों में पेंशन संबंधी दस्तावेज जमा हो रहे हैं। दिल्ली के पश्चिम विहार क्षेत्र की निवासी लता गुप्ता (68) भी इसी सिलसिले में सोमवार को एसबीआई की रेलवे रोड स्थित शाखा में आई। उन्होंने करीब पौने 11 बजे पेंशन विभाग के केबिन में प्रवेश किया और काउंटर पर पर्स रख दिया।
विज्ञापन


काम पूरा होने के बाद वह केबिन से बाहर आई, लेकिन पर्स काउंटर पर ही भूल गई। याद आने पर वापस अंदर गई, मगर पर्स नहीं मिला। इसके बाद महिला ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड को सूचित किया। पास ही तैनात पुलिस कर्मी भी बैंक में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला लता गुप्ता ने बताया कि पर्स में 5 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, अंगूठी, पेन कार्ड, हेल्थ कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे।

बैंक के मुख्य द्वार पर पुलिस ने बैंक में आए एक-एक व्यक्ति की तलाशी ली। करीब एक घंटे तक पुलिस और पीड़ित महिला ने मशक्कत की पर पर्स नहीं मिला।

बकौल लता, उसके पति वीके गुप्ता इसी बैंक में मैनेजर रह चुके हैं। साल में एक बार पेंशन संबंधी कागजात जमा कराने पड़ते हैं। इसलिए वह यहां आई थी और ये घटना हो गई। उन्होंने बैंक के मैनेजर से बात की तो वो बोले कि पर्स रख कर आप भूली हो, हम क्या करें। पेंशन विभाग में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पीड़ित महिला ने दोपहर को शहर पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दे दी।
-
श्रीभगवान ने कहा कि पेंशन संबंधी कामकाज के लिए बिलकुल अलग हिस्से में काउंटर होना चाहिए। इस तरह से भीड़भाड़ में बुजुर्ग परेशान हो जाते हैं।

बैंक में पेंशन विभाग के काउंटर के आसपास भी कैमरे होने चाहिए। ताकि हर तरह की घटना पर निगरानी हो सके। यदि इस काउंटर पर सीसीटीवी कैमरा लगा होता तो शायद पता चल जाता की महिला लता का पर्स किसने उठाया है। बैंक में इस तरह की व्यवस्था जरूर होनी चाहिए।

-
करीब दो सप्ताह पहले 3 नवंबर को इस बैंक में ठगी की वारदात हुई थी। शातिर युवक क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के कर्मचारियों को 4 लाख रुपये का चूना लगा गए थे। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। हालांकि पुलिस जांच में हुई हुई है, मगर अभी तो वारदात का खुलासा नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed