फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Purchase of 1458 MT wheat in the grain market of the city

शहर की अनाज मंडी 1458 एमटी गेहूं की हुई खरीद

Fri, 08 Apr 2022 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 1458 MT wheat in the grain market of the city
झज्जर। विभिन्न मंडियों में विभाग की ओर से लगातार गेहूं की खरीद की जा रही है। वीरवार को झज्जर शहर की अनाज मंडी में 1458 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है और 277 मीट्रिक टन गेहूं का उठान एजेंसी की ओर से किया गया है। इस दौरान काफी किसानों की ओर से गेहूं मंडी लाया गया, लेकिन खरीद के साथ-साथ उठान भी शुरू कर दिया है। झज्जर की अनाज मंडी में जेसीबी मशीनों से गेहूं के ढेर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बेरी अनाज मंडी में 364 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। अत तक कुल 634 एमटी बेरी में गेहूं की खरीद हो चुकी है और अभी तक उठान नहीं किया गया है। इसके अलावा बादली की अनाज मंडी में 233 एमटी गेहूं वीरवार को पहुंचा और 40 एमटी का उठान एजेंसी की ओर से किया गया है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी ने बताया कि मातनहेल व ढाकला में गेहूं की खरीद वीरवार को नहीं की गई है। वहीं छारा में 321 टन गेहूं की खरीद हुई है और उठान नहीं किया गया है। पाटोदा अनाज मंडी में 364 एमटी गेहूं किसानों की ओर से लाया गया है। बहादुरगढ़ की अनाज मंडी में सबसे कम गेहूं किसानों की ओर से लाया गया है। बहादुरगढ़ अनाज मंडी में अब तक केवल 30 एमटी गेहूं लाया गया है। एजेंसियों की ओर से 17 एमटी गेहूं का उठान भी किया गया है। दिल्ली की मंडियों में 100 से 200 रुपये प्रति क्विंटल भाव तेज होने के कारण किसान अपने गेहूं को दिल्ली की मंडियों मे भी ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

- वर्जन
गेहूं की खरीद के साथ-साथ उठान का कार्य खरीद एजेंसियों की ओर से शुरू कर दिया गया है। मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई है।- मनीष मेहरा, डीएफएससी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed