{"_id":"6038af63099b6e1ff5667a74","slug":"punjab-newly-wed-couple-donated-their-marriage-shagun-for-kisan-andolan","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदालन को भेंट किया शादी में मिला शगुन, पंजाब के नवविवाहित जोड़े ने जताई ये उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदालन को भेंट किया शादी में मिला शगुन, पंजाब के नवविवाहित जोड़े ने जताई ये उम्मीद
Fri, 26 Feb 2021 01:51 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन के लिए अपनी शगुन राशि देते बलजीत सिंह और मनवीर कौर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे किसान आंदोलन में लोग अपने अपने तरीके से सहयोग कर रहे हैं। शुक्रवार को पंजाब के मानसा से टीकरी बॉर्डर आए नवदंपती ने अपनी शादी में मिला शगुन किसान आंदोलन को भेंट कर दिया।
विज्ञापन
किसान आंदोलन को लोग अपने तरीके से समर्थन दे रहे हैं। कोई अपने घर से दूध-दही और लस्सी लेकर आ रहा है, तो कोई सब्जी का दान कर रहा है। नकदी के रूप में कई लोग अपना एक महीने का तो कोई एक दिन का वेतन दान कर रहा है। दो व्यक्तियों ने अपने घर में पुत्र जन्म की खुशी में नकद राशि दान की तो कुछ लोग विवाह अवसर पर आंदोलन में नकद राशि भेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को पंजाब के मानसा से टीकरी बॉर्डर आए बलजीत सिंह और मनवीर कौर ने अपनी शादी में मिली पूरी शगुन राशि किसान आंदोलन के लिए संयुक्त किसान मोर्चा को सौंप दी। बॉर्डर पर किसानों की सभा के मंच पर धरना संचालकों ने यह राशि ग्रहण की। नवविवाहिता मनवीर कौर ने कहा कि अपनी शगुन राशि को किसानों के लिए भेंट करके वह सुखी जीवन का आशीर्वाद ले रही है। आंदोलन की सफलता से किसानों का भला होगा, और किसानों के भले से ही हम सबका भला होगा। मनवीर कौर के पति बलजीत सिंह ने कहा कि खेती की सफलता में ही हमारी खुशी है।
विज्ञापन