{"_id":"66cfc0ae67f38005480891f4","slug":"public-works-department-issued-notice-to-20-shopkeepers-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109501-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकनिर्माण विभाग ने 20 दुकानदारों को नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोकनिर्माण विभाग ने 20 दुकानदारों को नोटिस दिया
Thu, 29 Aug 2024 05:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 64 : लाल चौंक पर स्थिति का जायजा लेते पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई मुकेश व नप चेयरपर्सन प्रति
बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली-रोहतक रोड पर दुकानों के आगे अवैध रूप से चबूतरे बनाने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग सख्त हो गया है। विभाग की ओर से ऐसे 20 दुकानदारों को नोटिस देकर उन्हें हटाने के लिए कहा गया है। यदि एक सप्ताह में दुकानदार उन चबूतरों को स्वयं नहीं हटाते हैं तो उन पर विभाग की जेसीबी चलेगी और उन्हें तोड़ा जाएगा।
दरअसल, यह कदम विभाग की ओर से सड़क पर जमा होने वाले बरसात के पानी की निकासी न होने के कारण उठाया गया है। शहर में लाल चौक के नजदीक बारिश का पानी जमा रहता है। इसकी वजह से सड़क बार-बार ठीक करने के बाद भी टूट रही है। पानी की निकासी के लिए विभाग की ओर से नालों का निर्माण किया गया है। इन नालों को दुकानदारों द्वारा पूरी तरह से ढक दिया गया है। ऐसे में सड़क पर जमा होने वाले बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही है। इससे सड़क पर में बार-बार गड्ढे बन रहे हैं और वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विभाग ने ऐसे 20 दुकानदारों को नोटिस थमा दिए हैं जिन्होंने दुकानों के आगे चबूतरे बनाकर नालों को ढक दिया है। यदि एक सप्ताह में दुकानदार इन्हें नहीं हटाते हैं तो विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी और इन चबूतरों को तोड़ा जाएगा। शहर के लाल चौंक पर पहुंचकर पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई मुकेश कुमार और नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी ने जायजा लिया। लगातार इस चौंक पर बनी सड़क पर गड्ढों की शिकायतें मिलने के बाद विभाग ने यह कदम उठाया है। अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों यहां पर गड्ढों को भरवाया गया था। अब फिर से समस्या बनने लगी है। इसी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
दुकानदारों ने लाल चौक के नजदीक अवैध रूप से चबूतरे बनाए हैं। इन्हें हटाने के लिए 20 दुकानदारों को नोटिस दिए गए हैं। यदि वे स्वयं नहीं हटाते हैं तो जेसीबी से तोड़फोड़ कराई जाएगी। सड़क पर बरसाती पानी जमा होने और उसकी निकासी न होने के कारण यह कदम उठाया गया है।