फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Provided oxygen and medicines to the infected old woman and her daughter

संक्रमित वृद्धा व उसकी बेटी को ऑक्सीजन व दवाएं दी

Thu, 20 May 2021 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Provided oxygen and medicines to the infected old woman and her daughter
बहादुरगढ़। कोरोना संक्रमण की चपेट में आए लोगों की मदद के लिए कई लोग और संगठन आगे आ रहे हैं। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बहादुरगढ़ ने आत्मशुद्धि आश्रम के पास जरूरतमंद रोगियों को ऑक्सीजन देने का इंतजाम किया है तो कई समाजसेवी जरूरतमंद मरीजों के घर में ऑक्सीजन पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

टीम दीपेंद्र के सदस्य अरुण खत्री कोरोना संक्रमण से जूझ रहे लोगों से सूचना मिलते ही ऑक्सीजन सिलिंडर, दवाएं, बेड, फ्लो मीटर उपलब्ध कराने सहित हरसंभव सहायता पहुंचाने की कोशिश करते हैं। वह कई लोगों को सहयोग कर चुके हैं। लाइनपार के वार्ड नंबर दो की महिला सुनीता देशवाल का उनके पास आया कि उनकी मां व बहन को फीवर है। 80 वर्षीय मां को सांस लेने में परेशानी हो रही है, इसलिए ऑक्सीजन सिलिंडर की बहुत आवश्यकता है।
विज्ञापन

अरुण खत्री ने सुनीता की बात सुनते ही तुरंत बिना समय गवाएं अपने साथी दीपांशु, सचिन छिल्लर व नवीन को साथ ले वार्ड 2 स्थित उक्त महिला के घर 10 किलोग्राम का ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया। डॉ. संजय अस्पताल में संपर्क करके वरिष्ठ चिकित्सक से बात कर संक्रमितों के लिए दवाइयां लिखवाई और मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर पहुंचाई। महिला व बहन के सभी टेस्ट भी करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनीता देशवाल ने बताया कि कई लोगों से बात की तो उन्हें टीम दीपेंद्र के सदस्य अरुण खत्री का मोबाइल नंबर मिला। उनसे संपर्क किया तो वह तुरंत ऑक्सीजन सिलिंडर व दवाएं लेकर हमारे घर पहुंच गए। सुनीता ने संकट के समय सहयोग करने पर अरुण खत्री की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed