फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   protest, salery, hospital workers, dharna

चार माह से वेतन न मिलने से परेशान अनुबंधित कर्मचारियों ने दिया धरना

Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
protest, salery, hospital workers, dharna
झज्जर। चार माह से वेतन नहीं मिलने से परेशान नागरिक अस्पताल के अनुबंधित कर्मचारियों ने बुधवार को हड़ताल रखकर धरना दिया। उनका कहना है कि उपायुक्त, सीएमओ व नागरिक अस्पताल के कई अधिकारियों के संज्ञान में वेतन न मिलने का मामला लाया जा चुका है। पिछले दिनों जब हड़ताल की थी तो उन्हें अधिकारियों की तरफ से आश्वासन मिला था कि उनका वेतन एक-दो रोज में दे दिया जाएगा। लेकिन जब वेतन नहीं मिला तो बुधवार को कर्मचारी एक बार फिर से हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिक अस्पताल के प्रांगण में धरना दिया और बाद में प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर की विधायक गीता भुक्कल के आवास पर पहुंचे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन गीता भुक्कल को दिया। कर्मचारियों के सामने ही भुक्कल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनके किसी मीटिंग में व्यस्त होने के चलते संपर्क नहीं हो पाया। भुक्कल ने स्वास्थ्य मंत्री के पीए को पूरे मामले से अवगत कराया। पूर्व शिक्षा मंत्री भुक्कल का कहना था कि इस मामले में वह स्वास्थ्य मंत्री से मिलेंगी और यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो मामले को विस में भी उठाया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने इस मामले को अस्पताल में दौरे पर आई सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल के भी संज्ञान में लाया था। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जाता तब तक वह हड़ताल पर ही रहेेंगे। उधर, नागरिक अस्पताल के कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के चलते अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीज व उनके तीमारदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वर्जन
कर्मचारियों की मांगों का समाधान अस्पताल प्रबंधन की तरफ से किया जाना चाहिए। चार माह तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलेगा तो वे अपना घर कैसे चलाएंगे। इस मामले में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गीता भुक्कल, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed