{"_id":"56fae23e4f1c1b8e1af0107f","slug":"protest-by-road-ways-man-jhajjar-roadways-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
Wed, 30 Mar 2016 01:51 AM IST
jhajjar
jhajjar
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी
- फोटो : bureau
Link Copied
निजीकरण व ठेका प्रथा का विरोध कर रहे रोडवेज कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन से पहले कर्मचारियों ने स्थानीय कर्मशाला में कर्मचारियों की आम सभा की गई जिसकी अध्यक्षता डिपो तालमेल कमेटी सदस्य सतपाल यादव, शिवचरण व कर्मवीर चाहार ने संयुक्त रूप से की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों क ो संबोधित करते हुए प्रांतीय नेता अनूप सिंह सहरावत व धर्मवीर हुड्डा ने कहा कि सरकार एक सोची समझी साजिश के तहत रोडवेज विभाग को पूर्ण रूप से निजीकरण की ओर धकेलना चाहती है। निजी कंपनियों से प्राइवेट बसें ठेके पर ली जा रही हैं उन प्राइवेट बसों पर चालक भी कंपनी के ही आ रहें हैं। उन्होंने कहा कि आउट सोर्स पर केवल एक वर्ष के लिए ही फिक्स वेतन पर चालक भर्ती किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी के सभी पदों पर पहले से ही पंद्रह-पंद्रह वर्ष से आउट सोर्स के कर्मचारी कार्यरत हैं। अब कर्मशाला में भी आउट सोर्स के कर्मचारी भर्ती करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस प्रकार राज्य सरकार रोडवेज विभाग को पूरी तरह से बरबाद करना चाहती है। प्रधान अनूप ने कहा कि सरकार के इस रवैये से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है, जिसका सरकार को सामना करना पङ़ेगा। रोडवेज कर्मचारी नेताओं नें कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर बार बार बातचीत करती रहती है,सभी मांगों को जायज मानते हुए उन्हें लागू करने के आश्वासन दिए गए हैं,लेकिन खेद की बात ये है कि उन्हें लागू नहीं किया जा रहा। रोडवेज कर्मियों ने मंगलवार को दो घण्टे के विरोध प्रदर्शन के बाद ये फैसला लिया कि सरकार जिस दिन भी नीजि कम्पनियों को बसों के टैन्डर देगी ,उसी दिन प्रदेश भर में रोडवेज कर्मचारियों द्वारा पूर्ण रूप से चक्का जाम व हडताल की जाएगी। प्रदर्शनकारियों में जगबीर सुहाग, महीपाल, महेश यादव, जयवीर व राकेश खत्री के अलावा अन्य मोजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।