{"_id":"56f990444f1c1b1b73f008f7","slug":"protest-agenst-excise-duty-by-goldsmith-ij-jhajjar-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वर्णकारों ने सड़क पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णकारों ने सड़क पर किया अर्धनग्न प्रदर्शन
jhajjar
Updated Tue, 29 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकारों की हड़ताल जारी लगातार 28 वे दिन भी जारी रही। मंगलवार को स्वर्णकारों ने अर्धनग्न होकर हरिपुरा बाजार में प्रदर्शन कर सरकार के विरोध में जमकर नोरबाजी की। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा ब्रांडेड ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सराफा व्यापारी प्रदर्शन कर रहे हैं।
सोमवार को जिले भर के सराफा कारोबारियों ने अर्धनग्न होकर हरिपुरा बाजार में प्रदर्शन प्रदर्शन किया और सरकार से ब्रांडेड ज्वैलरी में बढ़े हुए एक प्रतिशत वैट को वापस लेने की मांग की। सुनारों ने कहा कि लगातार माह भर से उनकी दुकानें बंद हैं जिससे कई करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है और लोगों को भी गहने खरीदने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ रहा है।
सराफा कारोबारियों का कहना है कि एक माह से दुकान बंद होने के कारण उनके घर में आर्थिक संकट आ गया है। उनके घरों में अब भूखों मरने जैसी स्थिति पेदा हो गई हैं। सराफा कारोबारियों ने जिला प्रधान जयपाल लांबा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और सरकार को गूंगी-बहरी बताया। उन्होेंने बताया कि बीजेपी सरकार 2012 में इस कानून के खिलाफ थी तो आज क्यों इस कानून को सराफा कारोबारियों के ऊपर लादा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा की सरकार को इसका खामियाजा आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर रविंद्र, बाले राम, ओमप्रकाश, मंजीत, जिला प्रधान जयपाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कारीगर हुए बेरोजगार
स्वर्णकारों और इस क्षेत्र से जुड़े तमाम लोगों का कहना है कि सोने-चांदी के गहने बनाने द के क्षेत्र में केवल स्वर्णकारों ही नहीं बल्कि सोने के गहने बनाने वाले कारीगर, मशीन से डिजाइन बनाने वाले, छिलाई सफाई करने वाले बंगाली, मराठी और इस क्षेत्र से जुडे़ कामगार अब बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं। उनके पास फिलहाल कोई काम नहीं बचा है। बेरोजगारी के कारण लोगों के भूखों मरने की स्थिति पैदा हो गई है।