फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Protest Against DTP Action at Omaxe; Demolition Halted for an Hour, Ramps and Platforms Subsequently Removed

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओमेक्स में डीटीपी की कार्रवाई का विरोध, एक घंटे रुकी तोड़फोड़, बाद में हटाए रैंप व चबूतरे

Thu, 23 Apr 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Protest Against DTP Action at Omaxe; Demolition Halted for an Hour, Ramps and Platforms Subsequently Removed
फोटो-53: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित ओमेक्स सिटी में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद
बहादुरगढ़। झज्जर रोड स्थित ओमेक्स सिटी में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम की ओर से अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया। मकानों के बाहर बने रैंप और चबूतरे तोड़ने पहुंची टीम का लोगों ने विरोध किया। इसके चलते करीब एक घंटे तक तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकनी पड़ी।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई में 50 से ज्यादा मकानों के बाहर बने रैंप व चबूतरे जेसीबी की मदद से तोड़ दिए गए। एक दिन पहले भी यह कार्रवाई हुई थी और 50 मकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया गया था। लोगों का आरोप था कि उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और सीधे कार्रवाई शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

साथ ही घरों के बाहर लगाए गए पेड़-पौधों की सुरक्षा के लिए की गई फेंसिंग हटाने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई। निवासियों ने प्रशासन से एक सप्ताह का समय मांगते हुए कहा कि वे स्वयं ही निर्माण हटा लेंगे। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार प्रवीण शर्मा ने समझाया कि यह कार्रवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के तहत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एटीपी सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि शहर में जहां-जहां अतिक्रमण है उसे हर हाल में हटाया जाएगा और इसमें किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कार्रवाई के दौरान पेड़-पौधों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।


स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की ओर से संकेत दिए गए हैं कि आने वाले दिनों में शहर की अन्य लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

फोटो-53: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित ओमेक्स सिटी में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-53: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित ओमेक्स सिटी में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-53: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित ओमेक्स सिटी में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद

फोटो-53: बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित ओमेक्स सिटी में कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed