{"_id":"669add1c6c188dbffb0c6ae4","slug":"proposal-to-build-police-booth-at-vishwakarma-chowk-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108693-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्वकर्मा चौक पर पुलिस बूथ बनाने का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: विश्वकर्मा चौक पर पुलिस बूथ बनाने का प्रस्ताव
Sat, 20 Jul 2024 03:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 20 Jul 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद कार्यालय में चेयरपर्सन सरोज राठी ने यातायात एसएचओ और नप अधिकारियों के साथ बैठक की। यातायात विभाग के अधिकारियों ने चेयरपर्सन को रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक के नजदीक पुलिस बूथ बनाने का प्रस्ताव दिया। चेयरपर्सन ने उन्हें जल्द ही यहां पुलिस बूथ बनवाने का आश्वासन दिया।
बैठक में यातायात सुचारू रूप से संचालित करने के विषय पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ। ट्रैफिक एसएचओ विकास कुमार ने नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी से कहा कि रेलवे रोड पर विश्वकर्मा चौक पर यातायात संचालन करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसलिए वहां पर पुलिस पोस्ट व चौक के बीचोंबीच ट्रैफिक संचालित करने के लिए पुलिस बूथ बनाया जाए ताकि पुलिसकर्मी उस बूथ में खड़ा होकर यातायात को चारों तरफ से सुचारू रूप से संचालित कर सके। चेयरपर्सन सरोज राठी ने ट्रैफिक एसएचओ विकास कुमार को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द रेलवे रोड के विश्वकर्मा चौक पर यातायात नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक डायवर्टर पुलिस बूथ बना दिया जाएगा। राठी ने ट्रैफिक एसएचओ से कहा कि शहर में यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नगर परिषद का पुलिस विभाग को पूरा सहयोग मिलेगा। बैठक में एमई राजेश कौशिक, जेई संदीप कौशिक मौजूद रहे।