फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Products made in Bahadurgarh will enhance the glory of India International Footwear Fair

Jhajjar-Bahadurgarh News: इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर की शान बढ़ाएंगे बहादुरगढ़ में बने उत्पाद

Sat, 17 Jun 2023 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 17 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Products made in Bahadurgarh will enhance the glory of India International Footwear Fair
बहादुरगढ़। शहर में बने फुटवियर दुनिया के करीब 50 देशों में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। अपनी खासियत के लिए विदेशों में जाने जाते हैं। अब यहां के फुटवियर दिल्ली में 27 जुलाई से लगने वाले 7वें इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर (आईआईएफएफ) की शान बढ़ाएंगे। इस मेले में लगने वाली कुल स्टालों में 40 फीसदी से अधिक स्टाल बहादुरगढ़ के उद्योगों की होंगी। शहर के उद्यमी पूरे उत्साह के साथ इसकी तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर का आयोजन कॉन्फेडरेशन आफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्रीज (सिफी) की ओर से किया जाएगा। भारतीय व्यापार मेला प्राधिकरण इसमें मदद कर रहा है। बहादुरगढ़ फुटवियर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरिंदर छिकारा ने बताया कि यह मेला फुटवियर उद्यमियों को उनका व्यवसाय बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान करेगा। मेले में आने वाले व्यापारियों से फुटवियर निर्माताओं को करोड़ों रुपये के ऑर्डर मिलने की संभावना है। मेले का प्री लांचिंग कार्यक्रम हो चुका है। इस कार्यक्रम में एफडीडीआई के एमडी अरुण कुमार सिन्हा, सिफी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वी नोशाद, ऑर्गेनाइजिंग चेयरमैन राजकुमार गुप्ता, आईटीपीओ की जीएम हेममा मैती और बहादुरगढ़ के उद्यमियों सुभाष जग्गा, आलोक जैन, पन्ना लाल वैद व पवन जैन ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


यह मेला उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन करेगा और फुटवियर क्षेत्र से संबंधित सेवाएं, जिनमें नवीनतम डिजाइन, मशीनरी उपकरण, प्रौद्योगिकी, यौगिक, कच्चे माल, जूते के घटक, सिंथेटिक सामग्री व वस्त्र के अलावा और भी बहुत कुछ इसमें देखने को मिलेगा। भारत में बनने वाले नॉन लेदर फुटवियर का 60 फीसदी फुटवियर बहादुरगढ़ में ही बनता है और इस फुटवियर में लगने वाले कच्चे माल का 20 फीसदी माल बहादुरगढ़ में ही तैयार होता है। तैयार जूत-चप्पलों के अलावा बहादुरगढ़ निर्मित कच्चा माल भी मेले में प्रदर्शित किया जाएगा। देश में 90 फीसदी से अधिक लोग नॉन लेदर फुटवियर पहनते हैं। इसलिए मेले में बहादुरगढ़ के फुटवियर उद्योग की बड़ी भागीदारी रहेगी। बहादुरगढ़ से रिलेक्सो, डायमंड, टुडे, वेलकम, एक्शन, ओफोम, एयरसन, जेक्यूआर, एसएनबी, लखानी, टीआजेड, कॉम्बिट, निकोलस, इला और वीकेजी समेत तमाम कंपनी मेले में अपनी स्टाल लगाएंगी। स्वदेश व विदेश निर्मित अत्याधुनिक फुटवियर मशीनें का अवलोकन भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........वर्जन
दिल्ली में 27 जुलाई से लगने वाले इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर में बहादुरगढ़ की हिस्सेदारी 40 फीसदी से अधिक रहेगी। उम्मीद है कि यह मेला फुटवियर को और अधिक बढ़ावा देने में सहयोग करेगा। मेले में भाग लेने वाले उद्यमियों के एक प्रभावशाली नेटवर्किंग प्लेटफार्म, जिससे उन्हें अपना व्यापार बढ़ाने के लिए काफी अवसर मिलेंगे।

-नरिन्दर छिकारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बहादुरगढ़ फुटवियर एसोसिएशन





-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed