फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Procurement of millet and paddy will begin today in the grain market.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अनाज मंडी में आज शुरू होगी बाजरा व धान की खरीद शुरू

Mon, 25 Sep 2023 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Procurement of millet and paddy will begin today in the grain market.
झज्जर। शहर की अनाज मंडी में सोमवार से बाजरा व धान की खरीद होगी। पहली बार पीआर धान खरीदा जाएगा। इससे पहले बासमती धान की प्राइवेट तौर पर खरीद निजी आढ़तियों की ओर से की जाती थी। खरीद को लेकर आढ़ती और मंडी प्रबंधन ने पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

किसानों की ओर से खरीद होने से पहले ही करीब 25 हजार क्विंटल बाजरा मंडी परिसर में पहुंचा दिया गया है। जिसको मार्केट कमेटी प्रबंधन की ओर से काफी करीब 175 किसानों के ई-नेम पोर्टल पर गेट पास काटे हैं। सैकड़ों लोगों के नाम रजिस्टर में दर्ज किए गए हैं। इनको ई-खरीद पर पोर्टल के माध्यम से किसानों का बाजरा हैफेड एजेंसी की ओर से खरीदा जाएगा । किसान धान व बाजरे को सरकारी भाव पर ही बेचेंगे।
विज्ञापन

सरकारी खरीद शुरू न होने की वजह से कई जरूरतमंद किसानों ने 1800 से लेकर 1900 रुपये प्रति क्विंटल तक बाजरा आढ़तियों को बेचा था।किसानों का कहना है कि उनको रुपयों की जरूरत थी, इसलिए वह बाजरा उन्होंने बाजार निजी आढ़तियों को बेचा था। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान हरेंद्र सिलाना, पूर्व प्रधान सतबीर सिंह मल्हान, चांद सिंह, चरण सिंह दलाल, सोहन सिंह, बलजीत सिंह गुलिया ने बताया कि सरकार को 20 सितंबर से पहले ही बाजरे की खरीद को शुरू कर देना चाहिए था, जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन सरकार बार-बार खरीद की तिथियां बदल रही हैं और किसानों को भी असमंजस में डाल रही है। इसके चलते किसान समय से पहले बाजार मंडी परिसर में ले आए हैं और बारिश के चलते काफी बाजार भीगा था। हालांकि कोई खास नुकसान बाजरे में नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह की गई है व्यवस्था

मार्केट कमेटी प्रबंधन की ओर से मंडी परिषद के गेटों पर लैपटॉप प्रिंटर से लैस ऑपरेटर को बैठा दिया गया है, जिससे वह किसानों का गेट पास कर एंट्री करवाएंगे। वही सीसीटीवी कैमरे, बिजली, पानी की व्यवस्था किसानों के लिए मंडी प्रबंधन की ओर से करवा दी गई है। मंडी सुपरवाइजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसान की धान पीआर व बाजरे की खरीद के लिए मंडी प्रबंधन पूरी तरह से तैयारी कर चुका है। अनाज मंडी परिसर में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है उन्होंने बताया कि यदि किसानों को कोई समस्या आती है तो मार्केट कमेटी के कर्मचारी व अधिकारियों से सीधे जाकर बात कर सकते हैं।


वर्जन
हजारों क्विंटल बाजरा मंडी परिसर में आ गया है, जिसको लेकर मंडी प्रबंधन के अधिकारी व कर्मचारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। बिजली,पानी व अन्य सुविधाएं दुरुस्त करवा दी गई है। सीसीटीवी भी सही से कम कर रहे हैं।

सविता सैनी, सचिव मार्केट कमेटी, झज्जर

वर्जन
सोमवार से मंडी में बाजरा की खरीद शुरू हो जाएगी। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
अनूप सिंह नैन, डीएम, हैफेड, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed