फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   private company employee killed immigrant labour

प्रवासी श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

Sat, 18 Dec 2021 10:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
private company employee killed immigrant labour
झज्जर। माछरौली गांव के पास स्थित एक निजी कपंनी में राज मिस्त्री का काम करने वाले प्रवासी श्रमिक की पीट-पीट कर हत्या की गई है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि राज मिस्त्री की कंपनी के मुंशी मुबारक ने लात घूसों से बुरी तरह से पीटकर हत्या की है। वारदात के बाद कंपनी में कार्यरत अन्य श्रमिकों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। मृतक की पहचान बलराम पुत्र लखन ऋषि निवासी महेंद्रपुरा, पूर्णिया, बिहार के तौर पर हुई है। शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया है। कंपनी में कार्यरत साथी श्रमिक देवानंद ऋषि के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में देवानंद ऋषि ने कहा कि कंपनी के मुंशी मुबारक ने बलराम पुत्र लखन ऋषि को बुरी तरह से पीटा और उसे घसीट कर झुग्गियों में ले गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी नरेश कुमार भी सामान्य अस्पताल पहुंचे और मामले के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिक को पीटकर मारने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, माछरौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed