फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Priest murdered with axe in Jhajjar, Body found soaked in blood

झज्जर में कुल्हाड़ी मारकर पुजारी की हत्या: खून से लथपथ पड़ा मिला शव, रेलवे की नौकरी छोड़ संभाला था मंदिर का काम

Fri, 21 Jun 2024 01:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 21 Jun 2024 01:08 PM IST
सार

झज्जर में पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान कोसली के कन्नडवास निवासी 65 वर्षीय सुमेर के रूप में हुई है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।

विज्ञापन
Priest murdered with axe in Jhajjar, Body found soaked in blood
परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर के चांदोल गांव में मंदिर के पुजारी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या किसने और किन कारणों से की गई है, इसका पता अभी नहीं लग सका है। मृतक की पहचान कोसली के कन्नडवास निवासी 65 वर्षीय सुमेर के रूप में हुई है। घटना का पता तब चला, जब ग्रामीण सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में गए। वहा उन्होंने पुजारी सुमेर के शव खून से लथपथ मिला।

विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक रेलवे से फोर्थ क्लास श्रेणी से रिटायर था और रिटायर होने के बाद मंदिर में पुजारी का काम संभाले हुए था। मृतक अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की को छोड़ गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed