{"_id":"67576854a4933e2b41021674","slug":"prices-of-pulses-decreased-housewives-got-relief-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111538-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दालों के दाम घटे, मिली गृहिणियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दालों के दाम घटे, मिली गृहिणियों को राहत
Tue, 10 Dec 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 10 Dec 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 53 : बाजार में एक दुकान पर रखी दाल। संवाद
बहादुरगढ़। पिछले दिनों बढ़े दाल के दामों में अब गिरावट आई है। अब थाली में दाल का स्वाद बढ़ने वाला है। अरहर दाल सात और हरी उड़द दस रुपये किलो तक सस्ती हो गई। खुदरा बाजार में दो से तीन दिन में इसका असर देखने को मिलेगा। दालों के दामों में गिरावट आने से गृहिणियों को काफी राहत मिली है। महिलाओं का कहना है कि सरकार को महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। ताकि आम आदमी आसानी से अपना गुजर-बसर कर सके।
अनाज मंडी के व्यापारी भोला गुप्ता ने बताया कि अरहर की नई फसल राजधानी दिल्ली के सदर बाजार में आ गई है। इससे अरहर की अव्वल दाल पुखराज के दाम घटे हैं। 5 दिसंबर को थोक में 158 रुपये किलो में बिक रही इस दाल की कीमत 151 रुपये हो गई है। वहीं रेलवे रोड पर किरयाणा स्टोर के संचालक संदीप कुमार ने बताया कि मध्यम श्रेणी की अरहर दाल सूरजमुखी सबसे ज्यादा बिकती है। थोक में इसके दाम 154 से 149 रुपये किलो हो गए हैं। छिलके वाली अरहर दाल 11 रुपये किलो तक सस्ती हुई है। 5 दिसंबर को यह 83 रुपये किलो में बिकी 9 दिसंबर को इसका भाव 77 रुपये हो गया। मसूर की दाल के दाम भी कम हुए हैं। जो दाल 71 से 73 रुपये किलो में बिक रही थी, उसकी कीमत 70 से 72 रुपये किलो हो गई है। हरी उड़द की कीमत 155 से 145 रुपये प्रति किलो हो गई है। छोले की कीमतों में भी कमी आई है।
थोक कीमत प्रति किलो रुपये में
दाम
5 दिसंबर
9 दिसंबर
अरहर दाल पुखराज
158
151
अरहर दाल सूरजमुखी
154
149
अरहर दाल छिलका
83
77
हरी उड़द
155
145
छोला मीडियम
120
116
छोला बड़ा
140
136
नोट : आंकड़ों का स्रोत अनाज मंडी के कारोबारी।