{"_id":"65b28b632b3074df0b00cba6","slug":"preparations-in-full-swing-for-protest-rally-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-105108-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आक्रोश रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आक्रोश रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर
Thu, 25 Jan 2024 09:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jan 2024 09:55 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की बहादुरगढ़ इकाई द्वारा मीटिंग की गई। संचालन जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ ने किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य संगठनकर्ता व इकाई प्रधान राजपाल ने कहा कि 4 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रोहतक में होने वाली आक्रोश रैली को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कर्मचारियों ने विधायक राजेंद्र सिंह जून को अपना मांग पत्र व ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर 2022 और 5 अप्रैल 2023 के समझौते को जल्द लागू करें। सभी भत्ते सहित समान काम समान वेतन दिया जाए तथा समान काम समान वेतन का लाभ लेने वाले कर्मचारियों की बकाया राशि का भुगतान किया जाए। पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों में कार्यरत अनुबंध, हरियाणा कौशल रोजगार निगम वर्क आउटसोर्स एवं अन्य सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारी सीवर मानों एवं तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों का नीति बनाकर पक्का किया जाए। मीटिंग में कुलदीप, अमित, लीलाराम, राजेश, सरोज, उषा, पिंकी, सुनीता बामडोली, अजय, सोनू, संदीप, सुनीता, सुशीला समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- --