{"_id":"69cadf2ffae120369704dccf","slug":"preparations-for-the-purchase-of-rabi-crops-are-in-full-swing-sdm-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133330-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"रबी फसलों की खरीद की तैयारियां तेज : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रबी फसलों की खरीद की तैयारियां तेज : एसडीएम
विज्ञापन
बेरी। एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को माजरा डी स्थित अनाज मंडी का दौरा कर गेहूं खरीद को लेकर की जा रही तैयारी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होने जा रही है। खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि खरीद को लेकर उपमंडल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने माजरा खरीद केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, बिजली और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाना और खरीद प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं ताकि रबी सीजन में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।