{"_id":"6772fc55984a6ad08d0918c9","slug":"preparations-for-mata-savitribai-phule-jayanti-celebrations-in-full-swing-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111961-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह की तैयारियां तेज
Tue, 31 Dec 2024 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता दिनेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी व अन्य। स्रोत
बहादुरगढ़। दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार 3 जनवरी को बहादुरगढ़ पहुंच रहे नायब सिंह सैनी के अभिनंदन को लेकर भाजपा नेताओं ने तैयारियां तेज कर दी। एक तरफ जहां गांव व शहरों का दौरा कर लोगों को माता सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह का न्योता दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हलके के विकास व समस्याओं के निदान को लेकर सामूहिक मांग पत्र तैयार किया जा रहा है।
इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक सेवामूर्ति के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने गांव सांखौल, बराही, आसौदा सिवान, आसौदा टोडरान, जसौरखेड़ी, खेड़ी जसौर, लुहारहेड़ी,जाखौदा व कसार गांव का दौरा कर ग्रामीणों को जयंती समारोह का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री के बहादुरगढ़ आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बहादुरगढ़ में पहली बार माता सावित्री बाई फुले की जयंती राज्य स्तर पर मनाई जा रही है। राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली समेत कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर नप चेयरपर्सन सरोज राठी, भाजपा लाभार्थी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक एवं माता सावित्रीबाई फुले जयंती कार्यक्रम के संयोजक संजीव सैनी, दिनेश शेखावत, रवि बराही, अमित पहलवान, कर्मबीर राठी, रोहताश सैनी, सरपंच प्रमोद, शमशेर, सत्यवान दलाल, पालेराम शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मबीर वर्मा व युद्धवीर भारद्वाज मौजूद रहे।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद
विज्ञापन