{"_id":"6aa076b484a0133c250cea67","slug":"preparations-for-ganesh-utsav-intensify-demand-for-eco-friendly-idols-rises-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-126980-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश उत्सव की तैयारियां तेज, पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गणेश उत्सव की तैयारियां तेज, पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाओं की मांग बढ़ी
Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 93 : सेक्टर-9 मोड़ के नजदीक गणपति की मूर्ति को सजाता कारीगर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह उत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। इस बार श्रद्धालुओं में पर्यावरण अनुकूल गणपति प्रतिमाओं की मांग अधिक है। मूर्तिकार अलग-अलग आकार और आकर्षक रूप वाली प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
काठमंडी स्थित शिव-हनुमान मंदिर के पुजारी पंडित सीयाराम ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर शुक्ल, सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग में गणपति की स्थापना होगी। श्रद्धालु शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर उत्सव का शुभारंभ करेंगे। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गणपति पंडाल सजाने और धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। आयोजक समितियां सजावट, पूजा सामग्री और धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने में जुटी हैं। श्रद्धालुओं में गणपति स्थापना को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है।
मूर्ति कारीगर जगदीश कुमार ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए श्रद्धालु मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। मूर्तिकार भी प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाएं बना रहे हैं। इन प्रतिमाओं के विसर्जन से पर्यावरण पर कम प्रभाव पड़ता है। बाजार में छोटी गणेश प्रतिमाओं की कीमत करीब 100 रुपये से शुरू होकर 1500 रुपये तक है। प्रतिमा का आकार, बनावट और सजावट के अनुसार कीमत तय होती है।